{"_id":"5a32a1fe4f1c1b96368b489e","slug":"election-commission-said-no-fir-has-been-filed-against-the-rahul-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल को सिर्फ नोटिस दिया, FIR दर्ज नहीं : चुनाव आयोग ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
राहुल को सिर्फ नोटिस दिया, FIR दर्ज नहीं : चुनाव आयोग
एजेंसी/ नई दिल्ली
Updated Thu, 14 Dec 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
rahul gandhi
चुनाव आयोग ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई गई है। गुजरात चुनाव से ठीक एक दिन पहले विभिन्न चैनलों को इंटरव्यू देने के लिए उन्हें केवल कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन
यह जानकारी वरिष्ठ उपचुनाव आयुक्त उमेश सिन्हा ने दी। उन्होंने कहा कि राहुल को 18 दिसंबर को शाम 5 बजे तक अपना जवाब देने की मोहलत दी गई है।
वहीं राहुल गांधी के गुजरात चुनाव से ठीक एक दिन पहले विभिन्न न्यूज चैनलों पर दिए इंटरव्यू के वीडियो की जांच शुरू हो गई है। गुजरात चुनाव आयोग के अधिकारी यह देख रहे हैं कि इंटरव्यू से देश के चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है या नहीं।
विज्ञापन
गुजरात चुनाव आयोग के मुख्य आयुक्त बीबी स्वैन ने बृहस्पतिवार को बताया कि राहुल गांधी के प्रसारित इंटरव्यू के वीडियो हासिल कर लिए गए हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग ने इंटरव्यू के वीडियो की जांच के बाद उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे। इन वीडियो की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
गुजरात चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के ठीक पहले विभिन्न न्यूज चैनलों ने राहुल के इंटरव्यू का प्रसारण किया था। आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए भाजपा ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। इसके बाद आयोग ने राहुल गांधी को कारण बताओ नोटिस जारी किया था और गुजरात चुनाव आयोग को दोषी पाए जाने पर इंटरव्यू का प्रसारण करने वाले चैनलों पर एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया था।