फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission released details of party donation BSP received less than 20 thousand donations in 2019-20

बसपा को 2019-20 में 20 हजार से कम मिला चंदा, चुनाव आयोग ने ब्योरा किया जारी

Fri, 08 Jan 2021 05:15 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Jan 2021 05:15 AM IST
विज्ञापन
Election Commission released details of party donation BSP received less than 20 thousand donations in 2019-20
बसपा - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तर प्रदेश की सत्ता से काफी समय से महरूम और लोकसभा-विधानसभा में बदतर प्रदर्शन की वजह से बसपा को 2019-20 में 20 हजार रुपये से कम चंदा मिला। वहीं महाराष्ट्र में सत्ता में भागीदारी करने वाली एनसीपी को करीब 60 करोड़ रुपये मिले।

विज्ञापन


यह जानकारी चुनाव आयोग द्वारा जारी क्षेत्रीय दलों के मिले चंदे के ब्योरे में दी गई है। आयोग ने अभी भाजपा, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस और वाम दलों को मिले चंदे का खुलासा नहीं किया है।
विज्ञापन



आयोग के अनुसार, अन्नाद्रमुक को 52.1 करोड़ और द्रमुक को 48.3 करोड़, जदयू को 6 करोड़ रुपये का चंदा मिला। देश में राष्ट्रीय, राज्य स्तरीय और क्षेत्रीय पार्टियां हैं। भाजपा, कांग्रेस, माकपा और तृणमूल कांग्रेस जैसी राष्ट्रीय पार्टियां है। साथ ही 35 राज्य स्तरीय और 329 क्षेत्रीय दल हैं। एनसीपी को मुख्य रूप से चंदा देने वालों में सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का भी नाम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2019-20 में एनसीपी को सीरम ने तीन करोड़, बीजी शिर्क कंस्ट्रक्शन टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड ने 25 करोड़, पंचशील कारपोरेट पार्क ने 7.50 करोड़, फिनोलेक्स ने 1.2 करोड़ रुपये दिए। इसके अलावा एक इलेक्टोरल बांड हार्मनी इलेक्टोरल ट्रस्ट ने 1.5 करोड़ का चंदा दिया।
 
अन्नाद्रमुक के चंदे में 20 हजार रुपये से अधिक में 94 फीसदी यानी 46.8 करोड़ रुपये टाटा के प्रोग्रेसिव इलेक्टोरल ट्रस्ट की ओर से मिला है जबकि द्रमुक को कुल चंदे का 93 फीसदी इलेक्टोरल बांड द्वारा प्राप्त हुआ। टाटा ने क्षेत्रीय दलों को जमकर दान दिया।


कंपनी ने 2019-20 में बीजद को 25.3 करोड़ रुपये का चंदा दिया। 2018-19 में बीजद को टाटा के इसी ट्रस्ट ने 72 करोड़ रुपये दिए थे। जदयू को 1.2 करोड़ रुपये समाज इलेक्टोरल ट्रस्ट से मिले। इसी ट्रस्ट ने रालोद को 1.50 करोड़ रुपये दिए। वहीं ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन को 2019-20 में 13.85 लाख रुपये का चंदा मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed