फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Election Commission PC Live: गुजरात में एक व पांच दिसंबर को वोटिंग, आठ को हिमाचल चुनाव के साथ आएंगे नतीजे

Thu, 03 Nov 2022 02:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Thu, 03 Nov 2022 02:28 PM IST
खास बातें

गुजरात चुनाव दो चरणों में होगा। एक व पांच दिसंबर को मतदान होंगे वहीं हिमाचल चुनाव के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव के नतीजे भी आठ दिसंबर को जारी होंगे। चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया, इस बार 3.24 लाख मतदाताओं को पहली बार मतदान का मौका मिलेगा।

विज्ञापन
Election Commission Press Conference Live: Gujarat Election 2022 Announcement, Voting Date, Result News
गुजरात विधानसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

12:57 PM, 03-Nov-2022

2017 में कांग्रेस ने दी थी कड़ी टक्कर

गुजरात में कुल 182 विधानसभा सीटें हैं। बहुमत के लिए 92 सीटों की जरूरत होती है। 2017 के विधानसभा चुनाव भाजपा को 99, कांग्रेस को 77 सीटें मिलीं थी। छह सीटें निर्दलीय और अन्य के खाते में गई थीं। राज्य की सीटों को क्षेत्रवार देखें तो मध्य गुजरात में 68, सौराष्ट्र एवं कच्छ में 54, उत्तर गुजरात में 32 और दक्षिण गुजरात में 28 सीटें आती हैं। 
12:33 PM, 03-Nov-2022

पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान

चुनाव आयोग के मुताबिक, गुजरात में पहले चरण में 89 सीटों पर मतदान होंगे। वहीं दूसरे चरण में  93 सीटों पर मतदान कराया जाएगा।  
विज्ञापन
12:26 PM, 03-Nov-2022

गुजरात में दो चरणों में मतदान

गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। एक व पांच दिसंबर को मतदान होगा व हिमाचल चुनाव के साथ आठ दिसंबर को नतीजे जारी होंगे। 
12:13 PM, 03-Nov-2022

3.24 लाख मतदाता पहली बार डालेंगे वोट

गुजरात चुनाव में 3.24 लाख मतदाताओं को पहली बार मतदान का मौका मिलेगा। यह बात चुनाव आयोग की प्रेसवार्ता के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताई। 
12:12 PM, 03-Nov-2022

दिव्यांगों के लिए 182 पोलिंग स्टेशन

गुजरात चुनाव में दिव्यागों का भी पूरा ध्यान रखा जाएगा। मुख्य चुनाव आयुक्त ने बताया कि गुजरात चुनाव में दिव्यागों के लिए 182 पोलिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। 
12:04 PM, 03-Nov-2022
चुनाव आयोग के प्रमुख ने बताया कि गुजरात चुनाव में इस बार 4.9 करोड़ मतदाता हैं। कुल पोलिंग स्टेशन की संख्या 51 हजार से ज्यादा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
11:01 AM, 03-Nov-2022
त्रिकोणीय हो सकता है मुकाबला 
पिछले 24 साल से गुजरात की सत्ता में भारतीय जनता पार्टी ही काबिज है, लेकिन इस बार समीकरण बदले नजर आएंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि दिल्ली और पंजाब जीतने के बाद आम आदमी पार्टी ने गुजरात में भी पूरी ताकत लगा दी है। ऐसे में मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है। 
10:47 AM, 03-Nov-2022
पिछली बार कब हुए थे चुनाव? 
गुजरात में पिछली बार दो चरणों में चुनाव हुए थे। 25 अक्टूबर 2017 को चुनाव तारीखों का एलान हुआ। पहले चरण के लिए 14 नवंबर को अधिसूचना जारी हुई थी और दूसरे चरण के लिए 20 नवंबर को। पहले चरण का चुनाव नौ दिसंबर 2017 और दूसरे चरण का चुनाव 14 दिसंबर को नतीजे आए थे। पहले चरण में 89 और दूसरे चरण में 93 सीटों पर वोटिंग हुई थी। 
07:38 AM, 03-Nov-2022

Election Commission PC Live: गुजरात में एक व पांच दिसंबर को वोटिंग, आठ को हिमाचल चुनाव के साथ आएंगे नतीजे

गुजरात विधानसभा चुनावों का आज एलान होगा। आज दोपहर 12 बजे चुनाव आयोग प्रेस कॉन्फ्रेंस करेगा। इसी कॉन्फ्रेंस में गुजरात चुनाव की तारीखों की जानकारी दी जाएगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, गुजरात में चुनाव दो चरणों में हो सकता है। दिसंबर को पहले सप्ताह में वोटिंग कराई जा सकती है।

चुनाव आयोग ने 2017 में अपनाई गई परंपरा का हवाला देते हुए पिछले महीने हिमाचल प्रदेश चुनाव की तारीखों की घोषणा के साथ गुजरात चुनाव कार्यक्रम के बारे में कोई जानकारी नहीं दी थी। हिमाचल प्रदेश में एक ही चरण में 12 नवंबर को चुनाव होंगे और मतगणना आठ दिसंबर को की जाएगी।
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed