फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission overruled Ashok Lavasa plea, started an 24 hour EVM Control Room

आयोग ने फिर ठुकराई लवासा की मांग, ईवीएम की शिकायतों के लिए बनाया कंट्रोल रूम

Wed, 22 May 2019 08:28 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Sneha Baluni Updated Wed, 22 May 2019 08:28 AM IST
विज्ञापन
Election Commission overruled Ashok Lavasa plea,  started an 24 hour EVM Control Room
अशोक लवासा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

23 मई को 17वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आने वाले हैं जिसका पूरे देश सहित दुनिया को भी इंतजार है। इसी बीच चुनाव आयोग के अंदर जारी मतभेद ने खलबली मचा दी है। हाल ही में चुनाव आयुक्त अशोक लवासा ने कई सवाल किए थे। जिसपर कि मंगलवार को बैठक हुई। 

विज्ञापन


बैठक में एक बार फिर लवासा की मांग को खारिज कर दिया गया। दरअसल लवासा चाहते थे कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन से जुड़े मामलों के असहमति पत्र सार्वजनिक किए जाएं। इसके अलावा बैठक में यह निर्णय लिया गया कि अल्पमत विचार केवल रिकॉर्ड का हिस्सा होंगे, उसे आदेश में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन


सूत्रों का कहना है कि मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा और चुनाव आयुक्त सुशील चंद्र ने माना कि आदर्श आचार संहिता से जुड़े मामले पूरी तरह से न्यायिक कार्यवाही नहीं हैं इसलिए इनमें असहमति या अल्पमत को अंतिम आदेश में शामिल नहीं किया जाएगा। केवल बहुमत का मत ही आदेश में प्रकाशित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि किसी सदस्य कि मतभिन्नता को मामले की सुनवाई के बाद अर्ध न्यायिक कार्यवाही में दर्ज किया जाता है। वहीं आदर्श आचार संहिता से जुड़े अल्पमत विचारों को केवल फाइलों में दर्ज किया जाता है। आयोग के एक अधिकारी ने कहा, 'फाइलों की इन नोटिंग्स को लोग सूचना के अधिकार के तहत देख सकते हैं। चुनाव आयोग हमेशा से पारदर्शी रहा है और वह आगे भी पारदर्शी रहेगा।' 

पिछले दिनों अशोक लवासा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को आयोग द्वारा आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में मिली क्लिनचिट और विपक्षी नेताओं को भेजे नोटिस पर सवाल खड़े किए थे। उनका कहना था कि आचार संहिता से जुड़े सभी कागजातों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

इसी मुद्दे पर मंगलवार को आयोग ने बैठक की गई थी। इस बैठक में मुख्य चुनाव आयुक्त के अलावा सुशील चंद्र और अशोक लवासा भी शामिल हुए। लवासा ने असहमति जताते हुए आयोग की बैठकों में जाना बंद कर दिया था। जिसके बाद से आयोग के अंदरुनी मतभेद सभी के सामने आ गए थे। 


इसी बीच चुनाव आयोग ने ईवीएम संबंधी शिकायतों के तत्काल निस्तारण के लिए एक नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) बनाया है जिसने मंगलवार से काम करना शुरु कर दिया है। आयोग द्वारा जारी बयान के अनुसार निर्वाचन सदन से संचालित कंट्रोल रूम चुनाव परिणाम आने तक 24 घंटे कार्यरत रहेगा। मतगणना के दौरान ईवीएम से संबंधित किसी भी शिकायत की सूचना कंट्रोल रूम के नंबर 011-2305212 पर दी जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed