फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission orders probe into attacks on Congress bike rally in Tripura

Tripura: आयोग ने कांग्रेस की बाइक रैली पर हुए हमले की जांच के दिए आदेश, अगले महीने होना है विधानसभा चुनाव

Fri, 20 Jan 2023 02:03 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अगरतला
पीटीआई, अगरतला Published by: Jeet Kumar Updated Fri, 20 Jan 2023 02:03 AM IST
सार

त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने कहा, भारत के चुनाव आयोग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मामले की रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक पेश की जानी है।

विज्ञापन
Election Commission orders probe into attacks on Congress bike rally in Tripura
भारत निर्वाचन आयोग - फोटो : ANI

विस्तार

त्रिपुरा में विधानसभा चुनावों की तारीखों के एलान के कुछ घंटों बाद मजलिसपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस की बाइक रैली पर पथराव हुआ था जिसमें कई नेता और कार्यकर्ता घायल हो गए थे, अब इस घटना को लेकर चुनाव आयोग ने गुरुवार को हमले की जांच के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के पार्टी प्रभारी अजय कुमार पर एक बाइक रैली के दौरान हुए हमले के मद्देनजर पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने महासचिव कुमारी शैलजा के नेतृत्व में बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग से मुलाकात की थी और त्रिपुरा में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने के उपाय करने और हमले में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की थी।
विज्ञापन


 घटना की जांच के आदेश दिए
इस बीच, त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) ने कहा, भारत के चुनाव आयोग ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं। मामले की रिपोर्ट शुक्रवार दोपहर तीन बजे तक पेश की जानी है। पश्चिम त्रिपुरा जिले के जिरानिया सब-डिवीजन में 18 जनवरी को हिंसा की घटनाएं सामने आई थीं। प्रदेश की 60 सदस्यीय विधानसभा के चुनाव 16 फरवरी को होंगे और मतगणना दो मार्च को होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी घायल हो गए थे
कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया था कि पश्चिम त्रिपुरा जिले के जिरानिया सब-डिवीजन में चार स्थानों पर एक बाइक रैली के दौरान भाजपा के लोगों ने कथित तौर पर हमला किया था, जिसमें एआईसीसी महासचिव अजय कुमार सहित 15 पार्टी कार्यकर्ता और पदाधिकारी घायल हो गए। हालांकि पुलिस ने कहा कि पश्चिम त्रिपुरा जिले में अज्ञात बदमाशों द्वारा हमले किए गए थे और इसमें 10 पार्टी कार्यकर्ता घायल हो गए।

आयोग ने सीईओ के कार्यालय को मुख्य सचिव के माध्यम से डीजीपी त्रिपुरा से एक रिपोर्ट प्राप्त करने और 20 जनवरी को दोपहर 3 बजे तक जमा करने को कहा। उन्होंने कहा कि मैं जांच रिपोर्ट मिलने के तुरंत बाद चुनाव आयोग को भेजूंगा। यह घटना बुधवार को त्रिपुरा विधानसभा चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के कुछ घंटे बाद हुई थी।

माकपा और कांग्रेस 21 जनवरी को रैली करेंगे
माकपा और कांग्रेस आगामी विधानसभा चुनाव से पहले ''लोकतांत्रिक और धर्मनिरपेक्ष'' के तहत संविधान बचाने और त्रिपुरा में लोकतंत्र बहाल करने के लिए 21 जनवरी को एक रैली आयोजित करने वाली हैं। सीपीआई (एम) के राज्य सचिव जितेंद्र चौधरी और कांग्रेस विधायक सुदीप रॉय बर्मन ने गुरुवार को एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा कि जो लोग रैली में शामिल होंगे, वे किसी भी राजनीतिक दल के झंडे नहीं ले जाएंगे।


कार्यक्रम के प्रतिभागियों का एक प्रतिनिधिमंडल त्रिपुरा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी गिट्टे किरणकुमार दिनकरराव को एक प्रतिनिधित्व प्रस्तुत करेगा। रॉय बर्मन ने कहा कि त्रिपुरा में संविधान को बचाने और लोकतंत्र को बहाल करने की इच्छा रखने वाले लोग रवींद्र भवन के सामने मेगा कार्यक्रम में शामिल होंगे और किसी भी राजनीतिक दल के झंडे नहीं उठाएंगे। वे राष्ट्रीय ध्वज थामेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed