फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   election commission notice against rahul gandhi for comment on pm modi supriya sule support congress leader

Politics: पनौती वाले बयान को लेकर चुनाव आयोग के नोटिस पर राहुल को मिला सुप्रिया सुले का साथ, कह दी यह बड़ी बात

Fri, 24 Nov 2023 08:25 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 24 Nov 2023 08:25 AM IST
सार

बारमेर में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने क्रिकेट विश्व कप में भारत की हार का जिम्मेदार भी पीएम मोदी को ही ठहराया है। राहुल ने कहा कि हमारे लड़कों ने अच्छा खेला। वह वर्ल्ड कप भी जीत सकते थे, लेकिन पनौती ने हमें हरा दिया।

विज्ञापन
election commission notice against rahul gandhi for comment on pm modi supriya sule support congress leader
Rahul Gandhi - फोटो : Social Media

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के सांसद सुप्रिया सुले ने राहुल गांधी को योद्धा बताया है। उन्होंने कहा कि वह (राहुल गांधी) चुनावी रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जेबकतरा और पनौती वाले बयान पर चुनाव आयोग के नोटिस का ईमारदारी से जवाब देंगे। 
विज्ञापन


राकांपा सांसद ने कहा, 'राहुल गांधी एक मजबूत और ईमानदार नेता हैं। मुझे विश्वास है कि वह ईमानदारी से जवाब देंगे। वह एक योद्धा है। वह ईमानदार हैं इसलिए वह निडर होने का जोखिम उठा सकते हैं।'
विज्ञापन


भाजपा पर निशाना साधते हुए सुले ने कहा, 'हमारे पास कई ऐसे उदाहरण है, जहां भाजपा ने उनके परिवार के बारे में कहा है। इस बार उन्होंने कुछ कहा तो इसमें बुरा लगने वाली कोई बात नहीं है। भाजपा ने उनके दादाजी के बारे में भी कई बार बात की है।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने जारी किया नोटिस 
चुनाव आयोग ने भाजपा की शिकायत के बाद कांग्रेस सांसद के खिलाफ शो कॉज नोटिस जारी किया है। दरअसल, भाजपा ने शिकायत में बताया कि राहुल गांधी अपनी रैली के दौरान पीएम मोदी के खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की हैं। चुनाव आयोग द्वारा जारी की गई नोटिस में बताया गया, 'भाजपा द्वारा की गई शिकायत में आपके ऊपर आरोप लगाया गया कि 22 नवंबर को बारमेर जिले के बायतु में एक संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री पर आपत्तिजनक टिप्पणियां की गई। पीएम मोदी की तुलना जेबकतरा से की गई और उन्हें पनौती भी कहा गया।'

विश्व कप में भारत की हार के लिए पीएम को ठहराया जिम्मेदार
बारमेर में रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने क्रिकेट विश्व कप में भारत की हार का जिम्मेदार भी पीएम मोदी को ही ठहराया है। राहुल ने कहा, 'हमारे लड़कों ने अच्छा खेला। वह वर्ल्ड कप भी जीत सकते थे, लेकिन पनौती ने हमें हरा दिया। टीवी वालों ने यह नहीं बताया, लेकिन लोगों को मालूम है।'

राहुल गांधी के इस बयान पर चुनाव आयोग ने उनसे पूछा कि हमें बताइए कि आप के ऊपर कार्रवाई क्यों न की जाए। नोटिस में कहा गया, 'आपसे अनुरोध किया जाता है कि इस मामले में आप अपना स्पष्टीकरण प्रदान करें। आपको अपना जवाब 25 नवंबर तक शाम के छह बजे तक देना है। यदि आपके पास इसका कोई जवाब नहीं है तो आयोग कोई उचित कार्रवाई करेगा।' 


भाजपा ने अपनी शिकायत में चुनाव आयोग से कांग्रेस नेता के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। पार्टी ने कहा कि यह महौल खराब कर रहा है। यहां सम्मानित व्यक्ति को बदनाम करने की कोशिश की जा ही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed