फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission Meeting BJP demands deployment of CAPF only in West Bengal during Lok Sabha polls news and

West Bengal: 'लोकसभा चुनाव के दौरान सिर्फ CAPF की नियुक्ति हो', भाजपा ने चुनाव आयोग के सामने रख दी मांग

Mon, 04 Mar 2024 03:28 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Mon, 04 Mar 2024 03:28 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। 

विज्ञापन
Election Commission Meeting BJP demands deployment of CAPF only in West Bengal during Lok Sabha polls news and
अर्द्धसैनिक बल। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पश्चिम बंगाल में सोमवार को चुनाव आयोग की टीम ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। इस बैठक में भाजपा ने आयोग से मांग की कि लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य में सिर्फ सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (सीएपीएफ) की तैनाती की जाए। भाजपा ने कहा कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव के लिए यह जरूरी है। 
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने के लिए निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ ने सोमवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से मुलाकात की। आयोग के अधिकारी चुनाव की तैयारियों पर चर्चा के लिए सरकारी अधिकारियों से भी मुलाकात करेंगे। मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार के नेतृत्व में निर्वाचन आयोग की पीठ रविवार को कोलकाता पहुंची थी। पीठ में निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल शामिल हैं।
विज्ञापन


बताया गया है कि भाजपा का एक तीन-सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के अधिकारियों से मिला और मांग की कि बंगाल में केंद्रीय आईबी के इनपुट्स के आधार पर रूट मार्च किया जाना चाहिए। भाजपा ने आरोप लगाया कि बंगाल पुलिस के 'झुकाव' के कारण इस रूट मार्च में पुलिस को शामिल नहीं किया जाना चाहिए। पार्टी ने कहा कि आम चुनाव के दौरान सिर्फ सीएपीएफ को ही राज्य में तैनात किया जाए, और किसी भी सुरक्षाबल को नहीं। यहां तक कि होमगार्ड, ग्रीन पुलिस या नागरिक सुरक्षा के जवानों को भी नहीं। पोलिंग बूथ में लगी लाइनों की निगरानी के लिए भी इन्हें नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा ने मांग में कहा कि किसी भी अप्रिय घटना या समस्या के दौरान सिर्फ सीएपीएफ को ही दखल देने की इजाजत होनी चाहिए। साथ ही सभी बूथों की वीडियोग्राफी की भी मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed