फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission help banks and post offices voter awareness agreement signed

Lok Sabha Election: मतदाता जागरूकता के लिए बैंकों-डाकघरों की मदद लेगा आयोग, समझौते पर हुए हस्ताक्षर

Tue, 27 Feb 2024 05:03 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 27 Feb 2024 05:03 AM IST
सार

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल की उपस्थिति में सोमवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर डाक विभाग के सचिव विनीत पांडे, आईबीए के मुख्य कार्यकारी सुनील मेहता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

विज्ञापन
Election Commission help banks and post offices voter awareness agreement signed
निर्वाचन आयोग - फोटो : File Photo

विस्तार

निर्वाचन आयोग ने आगामी लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए मतदाता जागरूकता फैलाने के लिए दो प्रमुख संगठनों, इंडियन बैंक एसोसिएशन (आईबीए) और डाक विभाग (डीओपी) के साथ समझौता किया है। 

विज्ञापन

मुख्य निर्वाचन आयुक्त राजीव कुमार और निर्वाचन आयुक्त अरुण गोयल की उपस्थिति में सोमवार को समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इस अवसर पर डाक विभाग के सचिव विनीत पांडे, आईबीए के मुख्य कार्यकारी सुनील मेहता व अन्य अधिकारी उपस्थित थे। आयोग आमतौर पर शहरी आबादी और युवाओं की उदासीनता पर चिंता व्यक्त करता रहा है, क्योंकि कई पंजीकृत मतदाता पिछले चुनावों में वोट डालने के लिए मतदान केंद्रों तक नहीं पहुंचे। पिछले संसदीय चुनावों में 91 करोड़ मतदाताओं में से 30 करोड़ से अधिक ने मतदान नहीं किया था। आयोग ने कहा कि इस पहल का मकसद देश में चुनावी जागरूकता बढ़ाने के अपने प्रयासों को जारी रखना है। निर्वाचन आयोग ने हाल में स्कूलों और कॉलेजों के शैक्षिक पाठ्यक्रम में चुनावी साक्षरता को औपचारिक रूप से शामिल करने के लिए शिक्षा मंत्रालय के साथ भी एक समझौता किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed