फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission does not know how many EVMs will be necessary to do one election in nation

चुनाव आयोग को पता ही नहीं कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ के लिए कितने ईवीएम की जरूरत

Wed, 17 Oct 2018 05:01 AM IST
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 17 Oct 2018 05:01 AM IST
विज्ञापन
Election Commission does not know how many EVMs will be necessary to do one election in nation

देश में एक साथ लोकसभा और सभी राज्यों के चुनाव कराने के लिए कितने ईवीएम और वीवीपीएटी की जरूरत होगी, इस बात की जानकारी निर्वाचन आयोग के पास नहीं है। यह बात एक आरटीआई (सूचना का अधिकार) में मांगी गई जानकारी में सामने आई है।

विज्ञापन


पुणे के रहने वाले विहार धुर्वे ने आरटीआई आवेदन के जरिये निर्वाचन आयोग से यह बताने को कहा था कि ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ होने की स्थिति में आयोग के पास कितने ईवीएम और वीवीपीएटी उपलब्ध है और कितने ईवीएम व वीवीपीएटी की जरूरत होगी। 

विज्ञापन

चुनाव आयोग ने दिया यह जवाब

इसके जवाब में आयोग के अवर सचिव मधुसूदन गुप्ता ने कहा, ‘आप के द्वारा मांगी गई जानकारी किसी भी रूप में उपलब्ध नहीं है, जैसा कि आरटीआई की धारा 2 (एफ) के तहत वर्णित है।’ सूचना का अधिकार अधिनियम, 2005 की धारा 2 (एफ) में सूचना और धारा 2 (आई) में अभिलेख (रिकॉर्ड) को परिभाषित किया गया है, जिसमें किसी भी प्रकार की सामग्री, नमूना और मॉडल को शामिल किया गया है। 
इससे पहले देश में एक साथ चुनाव कराए जाने के मुद्दे पर चर्चा में निर्वाचन आयोग के अधिकारी कह चुके हैं कि उन्हें 12 लाख अतिरिक्त ईवीएम और इतने ही वीवीपीएटी खरीदने के लिए करीब 4500 करोड़ रुपये की आवश्यकता होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed