फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission data BJP richest party with 7113 crore and Congress has 857 crore rupees

आंकड़े: 7113 करोड़ की नकदी के साथ भाजपा सबसे अमीर दल, मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास 857 करोड़ रुपये

Wed, 29 Jan 2025 05:48 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 05:48 AM IST
सार

भाजपा ने लोकसभा चुनावों की घोषणा होने पर 2023-24 के दौरान 1,754.06 करोड़ रुपये खर्च किए। यह धनराशि 2022-23 में खर्च किए गए 1,092 करोड़ रुपये से 60 प्रतिशत अधिक है। इसकी तुलना में कांग्रेस ने 2023-24 के दौरान 619.67 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि 2022-23 में 192.56 करोड़ रुपये खर्च किए थे। 

विज्ञापन
Election Commission data BJP richest party with 7113 crore and Congress has 857 crore rupees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी होने का दावा करने वाली भाजपा देश की सबसे अमीर पार्टी भी है। 31 मार्च, 2024 को भाजपा के पास 7,113.80 करोड़ रुपये की नकदी और जमा थी, जबकि मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के पास मात्र 857.15 करोड़ रुपये। इन दोनों दलों की ओर से चुनाव आयोग को उपलब्ध कराए गए आंकड़ों से यह जानकारी निकलकर सामने आई है।

विज्ञापन


भाजपा ने लोकसभा चुनावों की घोषणा होने पर 2023-24 के दौरान 1,754.06 करोड़ रुपये खर्च किए। यह धनराशि 2022-23 में खर्च किए गए 1,092 करोड़ रुपये से 60 प्रतिशत अधिक है। इसकी तुलना में कांग्रेस ने 2023-24 के दौरान 619.67 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि 2022-23 में 192.56 करोड़ रुपये खर्च किए थे। गौरतलब है कि 16 मार्च, 2024 को लोकसभा चुनावों की घोषणा की गई थी। राजनीतिक दलों की तरफ से चुनाव आयोग को उपलब्ध कराए गए अपने वार्षिक ऑडिट रिपोर्ट के अनुसार, 2023-24 के दौरान भाजपा को अब प्रतिबंधित हो चुके इलोक्टोरल बांड के जरिये 1685.69 करोड़ रुपये का स्वैच्छिक अनुदान मिला। इससे पहले के वर्ष में पार्टी को 1,294.15 करोड़ रुपये मिले थे। भाजपा ने वर्ष के दौरान 2042.75 करोड़ रुपये का अन्य अनुदान मिलना भी बताया है, जबकि वर्ष 2022-23 में उसे 648.42 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। चुनाव आयोग को उपलब्ध कराए अपनी ऑडिट रिपोर्ट में, कांग्रेस ने कहा है कि 2023-24 के दौरान उसे कुल 1,225.11 करोड़ रुपये प्राप्त हुए। इसमें अनुदान, दान और योगदान के माध्यम से मिले 1,129.67 करोड़ रुपये शामिल हैं। इसमें 31 मार्च, 2024 को समाप्त वर्ष के दौरान चुनावी बांड के माध्यम से प्राप्त 828.36 करोड़ रुपये भी शामिल हैं, जिस पर अब सुप्रीम कोर्ट ने रोक लगा दी है।
विज्ञापन


भाजपा ने विज्ञापन पर 591 करोड़ खर्च किए
रिपोर्ट के अनुसार भाजपा ने विज्ञापनों पर 591 करोड़ खर्च किए। इसमें से 434.84 करोड़ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया और 115.62 करोड़ प्रिंट मीडिया में दिए गए विज्ञापनों पर खर्च शामिल है। सत्तारूढ़ पार्टी ने 2023-24 के दौरान विमानों और हेलिकॉप्टरों के मद में 174 करोड़ रुपये खर्च किए, जबकि, 2022-23 में यह राशि 78.23 करोड़ रुपये थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस ने विज्ञापनों पर 251.67 करोड़ खर्चे
कांग्रेस ने 2023-24 के दौरान विज्ञापनों पर 251.67 करोड़ खर्च किए। इसमें इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के विज्ञापनों पर 207.94 करोड़ और प्रिंट मीडिया के विज्ञापनों पर 43.73 करोड़ शामिल हैं। इस दौरान विमान और हेलिकॉप्टर के किराए के मद में पार्टी को 62.65 करोड़ खर्चने पड़े।

  • 2023-24 में पार्टी ने अपने प्रत्याशियों को आर्थिक सहायता के रूप में 238.55 करोड़ रुपये दिए। 31 मार्च, 2024 को समाप्त वर्ष के दौरान इसने प्रचार खर्च पर 28.03 करोड़ रुपये और सोशल मीडिया खर्च पर 79.78 करोड़ रुपये खर्च किए।

भारत जोड़ो यात्रा पर 49.63 करोड़ खर्च हुए
कांग्रेस ने अपनी ऑडिट रिपोर्ट में यह भी बताया है कि 203-24 के दौरान उसने भारत जोड़ यात्रा 2 पर 49.63 करोड़ रुपये खर्च किए। वहीं, 2022-23 के दौरान कन्याकुमारी से कश्मीर तक की पहली भारत जोड़ो यात्रा पर 71.84 करोड़ रुपये खर्च किए थे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में दोनों यात्राएं निकली थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed