फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission Central Forces 150 companies in West Bengal March First Week

प.बंगाल: 'आम चुनाव से पहले केंद्रीय बलों की 150 कंपनियों का रूट मार्च'; आयोग ने बताया कब पहुंचेंगे सुरक्षाबल

Thu, 29 Feb 2024 02:49 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 29 Feb 2024 02:49 AM IST
सार

केंद्रीय सुरक्षाबलों के जवान बड़ी संख्या में पश्चिम बंगाल में तैनात किए जाएंगे। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले इस बड़ी कवायद के बारे में निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा कि मार्च के पहले सप्ताह में केंद्रीय बलों की 150 कंपनियां बंगाल पहुंचेंगी।

विज्ञापन
Election Commission Central Forces 150 companies in West Bengal March First Week
लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटा चुनाव आयोग (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अधिसूचना किसी भी समय जारी हो सकती है। इसी के साथ देशभर में आचार संहिता भी लागू हो जाएगी। केंद्रीय निर्वाचन आयोग देशभर में होने वाले आम चुनाव की तैयारियों में जुटा है। सुरक्षा का बंदोबस्त भी आयोग की जिम्मेदारी होती है। इसी कड़ी में पश्चिम बंगाल के संवेदनशील इलाकों में केंद्रीय सुरक्षा बलों के जवानों को तैनात किया जाएगा। चुनाव आयोग के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक मार्च के पहले हफ्ते में केंद्रीय बलों की 150 कंपनियों के बंगाल के अलग-अलग इलाकों में पहुंचने की संभावना है। सुरक्षा का जायजा लेने के लिए सुरक्षाबल संबंधित इलाकों में रूट मार्च करेंगे।
विज्ञापन


केंद्रीय निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने बताया कि केंद्रीय सुरक्षाकर्मियों को सात मार्च तक पश्चिम बंगाल के सभी हिस्सों में दो चरणों में तैनात किया जाएगा। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक निर्वाचन आयोग के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पहले चरण में केंद्रीय बलों की 100 कंपनियां एक मार्च तक राज्य में आ रही हैं। बाकी 50 कंपनियां सात मार्च तक राज्य में पहुंचेंगी। आयोग ने बताया कि चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी होने के बाद जरूरत के मुताबिक अलग-अलग इलाकों में और अधिक सुरक्षा बल भी बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन


पहले चरण में तीन कंपनियां दार्जिलिंग में तैनात की जाएंगी। दूसरे चरण में दो अन्य कंपनियां तैनात की जाएंगी। निर्वाचन आयोग के अधिकारी ने कहा, सिलीगुड़ी, कलिम्पोंग में दो-दो कंपनियों की तैनाती दो चरणों में की जाएगी। कूच बिहार में पांच कंपनियां, जलपाईगुड़ी, रायगंज पुलिस जिला, दक्षिण दिनाजपुर, बांकुरा, पुरुलिया, बीरभूम जिलों में चार-चार कंपनियां तैनात की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


अलीपुरद्वार और इस्लामपुर पुलिस जिले में तीन कंपनियां तैनात होंगी। पंचायत चुनाव के दौरान मालदा और मुर्शिदाबाद जिलों में व्यापक हिंसा हुई थी। इसे ध्यान में रखते हुए मालदा में सात कंपनियां तैनात होंगी। मुर्शिदाबाद में आठ कंपनियां तैनात की जाएंगी। आयोग ने कहा कि केंद्रीय बलों की आठ कंपनियां नादिया जिले में तैनात की जाएंगी। नौ कंपनियां हावड़ा और हुगली में तैनात होंगी। 10 कंपनियां कोलकाता में तैनात की जाएंगी।


चुनाव आयोग ने पूरे उत्तर 24 परगना जिलों में केंद्रीय बलों की 21 कंपनियां तैनात करने का फैसला लिया है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक केंद्रीय बलों की केवल तीन कंपनियों को बशीरहाट पुलिस जिले में पहले से ही तैनात किया जा चुका है। वर्तमान में, दक्षिण 24 परगना में केंद्रीय बलों की नौ कंपनियों को चरणबद्ध तरीके से तैनात किया जा रहा है। यह भी दिलचस्प तथ्य है कि बशीरहाट का संदेशखाली इलाका तनावग्रस्त है। तमाम परिस्थितियों को देखते हुए चुनाव आयोग संवेदनशील इलाकों में निष्पक्ष और सुरक्षित चुनाव की तैयारियों में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed