{"_id":"600cb2f39bc93972cd162a37","slug":"election-commission-can-declare-election-dates-in-west-bengal-first-week-of-february","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पश्चिम बंगाल में फरवरी के पहले हफ्ते में हो सकता है चुनाव की तारीखों का एलान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पश्चिम बंगाल में फरवरी के पहले हफ्ते में हो सकता है चुनाव की तारीखों का एलान
Sun, 24 Jan 2021 05:33 AM IST
देव कश्यप
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: देव कश्यप
Updated Sun, 24 Jan 2021 05:33 AM IST
विज्ञापन
सुनील अरोड़ा, मुख्य चुनाव आयुक्त (फाइल फोटो)
- फोटो : ANI
चुनाव आयोग पश्चिम बंगाल में फरवरी के पहले सप्ताह में चुनाव की तारीखों का एलान कर सकता है। आयोग ने बंगाल के दौरे के बाद शनिवार को राज्य विधानसभा चुनावों को लेकर बैठक की है।
विज्ञापन
इसमें राज्य की कानून-व्यवस्था के हालात और राजनीतिक दलों के सुझावों पर विस्तार से चर्चा की गई। राज्य में बोर्ड परीक्षाओं और कोरोना प्रोटोकाल को देखते हुए चुनाव आयोग आठ चरणों में मतदान करा सकता है। बैठक में पश्चिम बंगाल के मुख्य चुनाव ए आफताब ने भी शिरकत की।
विज्ञापन
दरअसल, प. बंगाल में मतदाता सूचियों का काम पूरा हो चुका है। चुनाव आयोग की पूरी टीम राज्य का दौरा करके आ गई है। इस दौरान चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों समेत राज्य के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कई दौर की बैठक करके हालात का जायजा लिया है। इससे पहले भी चुनाव आयोग की टीम ने उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन के नेतृत्व में राज्य का दौरा करके अपनी रिपोर्ट मुख्य चुनाव आयुक्त को सौंपी थी। इसके बाद मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा के नेतृत्व में आयोग का दल पश्चिम बंगाल पहुंचा था।
विज्ञापन
आयोग चाहता है, चुनावी प्रक्रिया मई के पहले हफ्ते तक पूरी हो
आयोग के मुताबिक, राज्य विधानसभा का कार्यकाल 30 मई तक है। ऐसे में चुनाव आयोग चाहता है कि पूरी चुनावी प्रक्रिया मई के पहले सप्ताह तक पूरी कर ली जाए। आयोग के सामने कोरोना की चुनौतियां भी हैं। ऐसे में आयोग चुनाव के चरणों में इजाफा भी कर सकता है। इसे आयोग ने राज्य में सर्वदलीय बैठक में भी राजनीतिक दलों के साथ भी साझा किया था।
Trending Videos
हावड़ा में भाजपा-तृणमूल में संघर्ष, कई घायल
पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में शनिवार को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के समर्थकों के बीच जमकर झड़प हो गई। इस घटना में कई लोग घायल हो गए हैं, जबकि कई वाहन क्षतिग्रस्त हैं। भाजपा का आरोप है कि उसके एक कार्यकर्ता को गोली लगी है, जबकि कुछ को रॉड और लाठियों से पीटा गया है। संघर्ष के दौरान देसी बम भी फेंके गए, जिससे लोगों में दहशत का माहौल है। इसके अलावा, कुछ बाइक और पुलिस वाहनों को भी निशाना बनाया गया।