फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission asks CM Kejriwal to give false statement                

चुनाव आयोग ने सीएम केजरीवाल के दावे को बताया ‘झूठा’

Fri, 02 Nov 2018 10:09 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली Updated Fri, 02 Nov 2018 10:09 PM IST
विज्ञापन
Election Commission asks CM Kejriwal to give false statement                
Arvind Kejriwal
भारतीय निर्वाचन आयोग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल के दिल्ली में लाखों लोगों के नाम मतदाता सूची से नाम कटने के दावे को गलत बताया है। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को मुख्य चुनाव आयुक्त से मिल कर वोटर लिस्ट में बड़ी मात्रा में गड़बड़ी की शिकायत की थी।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात करने के बाद मीडिया को गलतबयानी की। आयोग ने केजरीवाल के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र की वोटर लिस्ट में 10 लाख मतदाताओं के नाम काटे जाने के दावे को बिल्कुल गलत बताया है। आयोग का कहना है कि मुलाकात के दौरान इस बात की कोई पुष्टि उनकी तरफ से नहीं की गई है। गौरतलब है कि शुक्रवार को चुनाव आयुक्त से मुलाकात के बाद मीडिया के सामने केजरीवाल ने कहा था कि आयोग ने माना है कि वोटर लिस्ट से 10 लाख लोगों के नाम हटाए गए हैं।
विज्ञापन


चुनाव आयोग ने अपने स्पष्टीकरण में कहा है कि आप नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात के दौरान आयोग ने केवल दो मांगे ही स्वीकार की हैं। आयोग ने स्वीकारा है कि वह दिल्ली के लालकुआं और तुगलकाबाद क्षेत्र में वोटर लिस्ट की जांच कराएगा। आयोग का कहना है कि वोटर लिस्ट में नाम हटाने-जोड़ने की प्रक्रिया लगातार चलती रहती है और अगली सूची 04 जनवरी, 2019 को प्रकाशित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने चुनाव आयोग से शिकायत की थी कि भाजपा के इशारे पर आप समर्थकों और विधायकों के परिजनों के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जा रहे हैं, इसमें कांग्रेस के समर्थक भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed