फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Assembly Election 2021 LIVE Updates: बंगाल में आठ चरणों में होगा चुनाव, 27 मार्च को पहला और 29 अप्रैल को अंतिम चरण का मतदान

Fri, 26 Feb 2021 05:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Fri, 26 Feb 2021 05:58 PM IST
खास बातें

भारतीय चुनाव आयोग ने शुक्रवार को चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान किया। बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में चुनाव होने हैं।असम में तीन चरणों में (27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल) चुनाव होंगे तो केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में छह अप्रैल को एक ही चरण में मतदान होगा। वहीं, बंगाल में आठ चरणों में चुनाव होगा। बता दें कि पांच राज्यों में से एक असम में भाजपा की सरकार है। पुडुचेरी में पिछले हफ्ते कांग्रेस की सरकार गिरने से वहां राष्ट्रपति शासन लागू हो गया है। इन चुनावों के दौरान कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर 18.68 करोड़ लोग अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। सभी राज्यों में मतगणना एक साथ दो मई को होगी।

विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:53 PM, 26-Feb-2021

पांच राज्यों में चुनाव: कहां कितनी सीटें

05:46 PM, 26-Feb-2021

इन तारीखों में होंगे विधानसभा चुनाव

चुनाव आयोग ने चार राज्यों (पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु) और एक केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान कर दिया है। मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ ने बताया कि केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में सभी सीटों पर एक ही चरण में छह अप्रैल को मतदान होगा। असम में तीन चरणों में मतदान होगा। यहां पहला चरण  27 मार्च, दूसरा एक अप्रैल और तीसरा छह अप्रैल को होगा। पश्चिम बंगाल में इस बार आठ चरणों में मतदान होगा। यहां पहला चरण 27 मार्च को, दूसरा एक अप्रैल, तीसरा छह अप्रैल, चौथा 10 अप्रैल, पांचवां 17 अप्रैल, छठा 22 अप्रैल, सातवां 26 अप्रैल और सातवें चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। चारों राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में मतगणना एक साथ दो मई को होगी।
विज्ञापन
05:34 PM, 26-Feb-2021

बंगाल में आठ चरणों में होगा मतदान

पश्चिम बंगाल में आठ चरणों में विधानसभा चुनाव संपन्न होगा। पिछले विधानसभा में सात चरण थे। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को पांच जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर होगा। दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को चार जिलों की 30 विधानसभा सीटों पर होगा। तीसरे चरण का चुनाव छह अप्रैल को 31 विधानसभा सीटों पर होगा। चौथे चरण का मतदान 10 अप्रैल को 44 विधानसभा सीटों पर होगा। पांचवें चरण का मतदान 17 अप्रैल को 44 विधानसभा सीटों पर होगा। छठे चरण में 22 अप्रैल को 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा। सातवें चरण में 26 अप्रैल को 36 विधानसभा सीटों पर और अंतिम व आठवें चरण में 29 अप्रैल को 35 विधानसभा सीटों पर चुनाव होगा।
05:26 PM, 26-Feb-2021

केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में एक ही चरण में छह अप्रैल को चुनाव

केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में छह अप्रैल को एक ही चरण में सभी सीटों पर चुनाव होंगे। केरल की खाली पड़ीं मल्लपुरम संसदीय सीट और कन्याकुमारी संसदीय सीटों के लिए भी छह अप्रैल को चुनाव होगा।
05:20 PM, 26-Feb-2021

असम में तीन चरणों में होगा चुनाव

असम में तीन चरणों में चुनाव होगा। पहले चरण का मतदान 27 मार्च को होगा। नामांकन की अंतिम तारीख नौ मार्च और नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 10 मार्च रहेगी। दूसरे चरण का मतदान एक अप्रैल को 39 सीटों पर होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 12 मार्च और नामांकन वापसी की अंतिम तारीख 17 मार्च रखी गई है। तीसरे चरण में छह अप्रैल को 40 सीटों पर मतदान होगा। नामांकन की अंतिम तारीख 19 मार्च और नामांकन वापसी 22 मार्च तक होगी।
05:13 PM, 26-Feb-2021

तारीखें घोषित होते ही लागू होगी आदर्श आचार संहिता

अरोड़ा ने कहा कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान होने के साथ यहां आदर्श आचार संहिता (मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट) लागू हो जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
05:08 PM, 26-Feb-2021

बढ़ाई गई है मतदान केंद्रों की संख्या

अरोड़ा ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी की वजह से सभी राज्यों में लगभग 30 फीसदी मतदान केंद्र बढ़ा दिए गए हैं। चुनावों के दौरान कुल 824 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल, केरल, असम और पुडुचेरी में 2.7 लाख मतदान केंद्रों पर 18.68 करोड़ लोग अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। संवेदनशील केंद्रों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जाएगी।
05:06 PM, 26-Feb-2021

सभी चुनाव अधिकारियों को लगेगी वैक्सीन

मुख्य चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा ने बताया कि सभी चुनाव अधिकारियों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि आयोग के अधिकारियों को चुनाव से पहले वैक्सीन लगाई जाएगी और इस दौरान कोरोना दिशानिर्देशों का पूरी तरह से पालन किया जाएगा।
05:04 PM, 26-Feb-2021

मतदान का समय एक घंटा अधिक रहेगा, डोर-टू-डोर प्रचार की इजाजत

सुनील अरोड़ा ने कहा कि उम्मीदवार को प्रचार के लिए डोर टू डोर कैंपेन की इजाजत होगी। लेकिन, इसमें उम्मीदवार को मिलाकर पांच से अधिक लोग शामिल नहीं हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव की तरह ही इन चुनावों में भी मतदान का समय एक घंटा अधिक रहेगा। उम्मीदवारों के लिए ऑनलाइन नामांकन की सुविधा होगी। 
05:02 PM, 26-Feb-2021

सीएपीएफ बल की होगी तैनाती

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में विधानसभा चुनावों के दौरान पर्याप्त सीएपीएफ बल तैनाती सुनिश्चित की जाएगी। सभी महत्वपूर्ण, संवेदनशील मतदान केंद्रों की पहचान की गई है और पर्याप्त संख्या में सीएपीएफ की तैनाती की जाएगी।
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed