फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Election Commission accepts Palaniswami as AIADMK General Secretary former CM Panneerselvam gets a shock

AIADMK: पलानीस्वामी को महासचिव के रूप में चुनाव आयोग ने किया स्वीकार, पूर्व CM पन्नीरसेल्वम को लगा झटका

Thu, 20 Apr 2023 04:35 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Thu, 20 Apr 2023 04:35 PM IST
सार

चुनाव आयोग ने स्वीकृति पत्र उस दिन जारी किया, जब मद्रास हाई कोर्ट की एक बेंच एआईएडीएमके के पूर्व नेता ओ पन्नीरसेल्वम द्वारा पिछले साल पार्टी से निष्कासित होने के बाद दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रहा था। 

विज्ञापन
Election Commission accepts Palaniswami as AIADMK General Secretary former CM Panneerselvam gets a shock
एडप्पादी के पलानीस्वामी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

तमिलनाडु की मुख्य विपक्षी पार्टी को चुनाव आयोग ने राहत दी है। गुरुवार को एआईएडीएमके ने कहा कि चुनाव आयोग ने एडप्पादी के पलानीस्वामी के पदोन्नति को स्वीकार कर लिया है। ईसी ने पलानीस्वामी को एआईएडीएमके के महासचिव के रूप में स्वीकार कर लिया है। 

विज्ञापन

एआईएडीएमके प्रवक्ता आर एम बाबी मुरुगवेल ने चुनाव आयोग द्वारा पलानीस्वामी को भेजे गए स्वीकृति पत्र को ट्वीट किया है। चुनाव आयोग ने कहा कि उन्होंने अन्नाद्रमुक उपनियमों, महासचिव चुनाव और नए पदाधिकारियों की नियुक्ति में संशोधन को स्वीकार कर लिया है। चुनाव आयोग ने पत्र के माध्यम से लिखा कि आपके द्वारा पार्टी में किए गए नए बदलावों और नियमों के बारे में बताया गया है। जिसे चुनाव आयोग ने स्वीकार कर लिया है।

विज्ञापन




मद्रास हाईकोर्ट में आज होने वाली थी सुनवाई
चुनाव आयोग ने स्वीकृति पत्र उस दिन जारी किया, जब मद्रास हाई कोर्ट की एक बेंच एआईएडीएमके के पूर्व नेता ओ पन्नीरसेल्वम द्वारा पिछले साल पार्टी से निष्कासित होने के बाद दायर की गई याचिका पर सुनवाई कर रहा था। पूर्व नेता ने पलानीस्वामी की पदोन्नति के खिलाफ भी याचिका लगाई थी, इस पर भी आज सुनवाई की जानी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री रह चुके हैं पलानीस्वामी
एआईएडीएमके नेता एडप्पादी करुप्पा पलानीस्वामी का जन्म 12 मई 1954 को हुआ था। इन्हें ईपीएस के नाम से भी जाना जाता है। पलानीस्वामी वर्तमान में तमिलनाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष हैं। पलानीस्वामी 2017 से 2021 तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। 2017 से 2022 तक पलानीस्वामी एआईएडीएमके के संयुक्त समन्वयक के रूप में काम कर चुके हैं। पलानीस्वामी 2022 से 2023 तक पार्टी के  अंतरिम महासचिव भी रह चुके हैं। 

ओपीएस ने 11 बार पेश किया है बजट
ओट्टाकरथेवर पन्नीरसेल्वम ओपीएस के नाम से भी जनता के बीच मशहूर हैं। 6 दिसंबर 2016 से 15 फरवरी 2017 तक पन्नीरसेल्वम तमिलनाडु के 6वें मुख्यमंत्री के रूप में काम कर चुके हैं। 21 अगस्त 2017 से 6 मई 2021 तक पन्नीरसेल्वम तमिलनाडु के दूसरे उप मुख्यमंत्री के रूप में भी काम कर चुके हैं। वित्त मंत्री के रूप में उन्होंने 11 बार राज्य का बजट पेश किया है।

बहुत पुराना है दोनों के बीच विवाद 
पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता के निधन के बाद से ही पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम के बीच विवाद चल रहा है। पलानीस्वामी और पन्नीरसेल्वम के बीच पार्टी पर कब्जे को लेकर विवाद होता रहता है। कई बार दोनों गुटों के बीच विवाद की खबरें सामने आई हैं। कुछ समय पहले तमिलनाडु के इरोड सीट पर हुए उपचुनाव में भी दोनों नेताओं ने अलग-अलग प्रत्याशियों की घोषणा की थी। पन्नीरसेल्वम ने सेंथिल मुरुगन को उम्मीदवार बनाया था। जबकि, पलानीस्वामी ने केएस थेनारासु के नाम की घोषणा की है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed