फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Election ›   Lok Sabha ›   Election affidavit Tejasvi Surya wealth increased 30 times after becoming MP, wife richer than Om Birla

चुनावी हलफनामा: सांसद बनने के बाद 30 गुना बढ़ी तेजस्वी सूर्या की संपत्ति, ओम बिरला से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी

Sun, 07 Apr 2024 06:27 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: यशोधन शर्मा Updated Sun, 07 Apr 2024 06:27 AM IST
सार

केरल के त्रिशूर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी की कुल संपत्ति 12 करोड़ रुपये से अधिक है। अभिनेता रहे गोपी के पास आठ वाहन, 1025 ग्राम सोना, दो कृषि भूखंड, सात गैर-कृषि भूखंड और सात आवासीय भवन हैं।

विज्ञापन
Election affidavit Tejasvi Surya wealth increased 30 times after becoming MP,  wife richer than Om Birla
तेजस्वी सूर्या और ओम बिरला - फोटो : Social Media

विस्तार

कर्नाटक के बंगलूरू दक्षिण संसदीय क्षेत्र से भाजपा सांसद तेजस्वी सूर्या की संपत्ति बीते पांच वर्षों में लगभग 30 गुना बढ़ी है। 2019 में जब उन्होंने पहली बार लोकसभा का चुनाव लड़ा था, तब उन्होंने अपनी संपत्ति 13.46 लाख रुपये बताई थी, जो अब बढ़कर 4.10 करोड़ रुपये हो चुकी है। भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष ने अपने हलफनामे में बताया है कि उनके पास कुल 4,10,30,489.95 रुपये की चल संपत्ति है। इसमें से 80 हजार की नकदी उनके पास है। बाकी का पैसा या तो बैंकों में जमा है या म्यूचुअल फंड में निवेशित है। हलफनामे में भाजपा सांसद ने बताया कि पिछले वित्त वर्ष यानी 2022-23 में उनकी कुल आय 44,13,050 रुपये थी, जबकि 2018-19 में केवल 11 लाख रुपये थी।  

विज्ञापन


ओम बिरला से ज्यादा अमीर उनकी पत्नी 
बिरला से ज्यादा अमीर पत्नी राजस्थान के कोटा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से लगातार तीसरी बार चुनावी मैदान उतरे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला की कुल संपत्ति 13.23 करोड़ रुपये है, जिसमें उनकी पत्नी डॉक्टर अमिता की चल-अचल संपत्ति भी शामिल है। चुनावी हलफनामे के मुताबिक, बिरला के पास 1,97,34,585 रुपये की चल संपत्ति और 40 हजार की नकदी है।
विज्ञापन


8.7 करोड़ की संपत्ति सर्वजीत के पास
बिहार की गया लोकसभा सीट से विपक्षी गठबंधन के राजद उम्मीदवार कुमार सर्वजीत के पास कुल 8.70 करोड़ की चल-अचल संपत्ति है। प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री ने बताया कि उनके पास 90.31 लाख की चल संपत्ति है, जबकि पत्नी सीमा के पास 1.95 करोड़ रुपये मूल्य की अचल संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आभूषण : 703 ग्राम सोना 800 ग्राम चांदी
केरल के त्रिशूर सीट से भाजपा उम्मीदवार सुरेश गोपी की कुल संपत्ति 12 करोड़ रुपये से अधिक है। अभिनेता रहे गोपी के पास आठ वाहन, 1025 ग्राम सोना, दो कृषि भूखंड, सात गैर-कृषि भूखंड और सात आवासीय भवन हैं। 2019 में उनके पास 10 करोड़ की संपत्ति थी। गोपी 4 आपराधिक मामलों का सामना कर रहे हैं। इनमें गैरकानूनी सभा और महिला गरिमा को ठेस पहुंचाने का केस है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed