फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elderly woman killed as tree falls on her trapped body found two days later news in hindi

Maharashtra: पालघर में बुजुर्ग महिला पर गिरा पेड़, दो दिन तक फंसी रही; दुर्गंध आने पर पता चला तो निकाला गया शव

Sat, 22 Jun 2024 02:11 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 22 Jun 2024 02:11 PM IST
सार

जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानन्द कदम ने कहा कि दो दिन बाद स्थानीय लोगों ने पेड़ गिरने वाले स्थान से दुर्गंध आने की शिकायत की। इसके बाद स्थानीय रेस्क्यू टीम और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने पेड़ को हटाना शुरू किया।

विज्ञापन
Elderly woman killed as tree falls on her trapped body found two days later news in hindi
बुजुर्ग महिला पर गिरा पेड़ - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर के विरार इलाके में तेज हवाओं के कारण एक पेड़ गिरने एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। एक अधिकारी ने बताया कि पेड़ के नीचे दो दिन तक महिला का शव फंसा रहा। पेड़ के नीचे फंसे होने के कारण किसी का ध्यान उस शव पर नहीं गया। दुर्गंध आने के बाद स्थानीय लोगों ने शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद शव बरामद किया गया। यह घटना 19 जून की है। 
विज्ञापन


जिला आपदा प्रबंधन सेल के प्रमुख विवेकानन्द कदम ने कहा, "पीड़िता की पहचान मंजुला झा के तौर पर की गई है। वह सुबह के साढ़े छह बजे घर से मंदिर जाने के लिए निकली थी। लेकिन मंदिर जाने के रास्ते में ही एक विशाल पेड़ उसके ऊपर गिर गया। रात तक जब वह अपने घर वापस नहीं लौटी तो परिवार वाले महिला को ढूंढने लगे। उसके बेटे ने पुलिस में लापता होने की रिपोर्ट दर्ज कराई।" 
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, "दो दिन बाद स्थानीय लोगों ने पेड़ गिरने वाले स्थान से दुर्गंध आने की शिकायत की। इसके बाद स्थानीय रेस्क्यू टीम और राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने पेड़ को हटाना शुरू किया। इस दौरान उन्हें महिला का आंशिक रूप से विघटित शव मिला, जो पेड़ के नीचे फंसा हुआ था।" मृत महिला को उसके बेटे ने पहचान लिया। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed