फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elderly need help in pension and freedom from exploitation

बुजुर्गों की परेशानियां: इन्हें चाहिए पेंशन में मदद और शोषण से मुक्ति, 79 हजार से अधिक ने एल्डरलाइन पर मांगी हेल्प

Mon, 09 May 2022 06:00 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली।
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Mon, 09 May 2022 06:00 AM IST
सार

आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य यूपी से सर्वाधिक 22.58 प्रतिशत फोन आए। वहीं कम आबादी के बावजूद राजस्थान और उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में कॉल की गईं।

विज्ञापन
Elderly need help in pension and freedom from exploitation
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस समय भारत में बुजुर्ग पेंशन से जुड़ी समस्याओं और कोविड व शोषण से बचने के लिए सबसे ज्यादा मदद चाहते हैं। नेशनल हेल्पलाइन ‘एल्डरलाइन 14567’ पर अक्तूबर 2021 से अब तक मदद मांगने के लिए की गईं 70 हजार फोन कॉल्स से यह तथ्य सामने आया। इस हेल्पलाइन पर नजर आई प्रमुख दिक्कतों पर ज्यादा केंद्रित होकर काम करें तो बुजुर्गों के लिए जीवन ज्यादा बेहतर बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


यह हैं बुजुर्गों की बड़ी परेशानियां
पेंशन संबंधी फोन कॉल --- 22430
कोविड में मदद   --- 6,406 
शोषण----  4,748
वृद्धाश्रम संबंधी---- 2,040
भावनात्मक सहयोग----- 1,058
गुजारे की दिक्कतें-----  1,326

कितनी कॉल

  • 44,348 कॉल पुरुषों ने की
  • 18,363 कॉल महिलाओं ने की

84 फीसदी कॉल अनुपयोगी

  • 5,07,493 कुल फोन कॉल्स
  • 4,28,442 अनुपयोगी कॉल्स


उत्तर प्रदेश से आए 22.6 प्रतिशत फोन

आबादी के लिहाज से सबसे बड़े राज्य यूपी से सर्वाधिक 22.58 प्रतिशत फोन आए। वहीं कम आबादी के बावजूद राजस्थान और उत्तराखंड से भी बड़ी संख्या में कॉल की गईं।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश ----------96,764
महाराष्ट्र --------------40,239
राजस्थान -------------30,219
कर्नाटक --------------29,953
मध्यप्रदेश ------------ 26,689
उत्तराखंड -------------23,685


एक अक्तूबर से शुरू हुई थी एल्डरलाइन

  • सामाजिक न्याय व सशक्तीकरण मंत्रालय ने यह हेल्पलाइन 1 अक्तूबर को 28 राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में शुरू की थी।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  •  शिकायतों के आधार पर 5,959 मामलों में बुजुर्गों तक सीधे मदद पहुंचाई गई। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed