फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elderly man dies after taking corona vaccine in west bengal and family lodge complaint

Corona Vaccine: बंगाल में बुजुर्ग की टीका लगवाने के बाद मौत, परिवार ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत

Wed, 10 Mar 2021 02:33 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 10 Mar 2021 02:33 AM IST
विज्ञापन
Elderly man dies after taking corona vaccine in west bengal and family lodge complaint
सांकेतिक तस्वीर

पश्चिम बंगाल के धूपगुरी इलाके में एक वरिष्ठ नागरिक की कथित रूप से कोविशील्ड टीका लगवाने के बाद मौत हो गई। इसके बाद उनके परिवार के सदस्यों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया जलपाईगुड़ी के कारोबारी कृष्ण दत्ता (64) की मौत एक स्थानीय अस्पताल में हुई जहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ की शिकायत के बाद भर्ती कराया गया था।

विज्ञापन


अधिकारी ने बताया कि दत्ता ने सोमवार को टीका लगवाया था और रात में उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी तो उन्हें एक अस्पताल ले जाया गया जहां थोड़े समय बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि व्यक्ति को पहले ही कुछ बीमारियां थीं। बाद में उनके परिवार के सदस्यों ने शिकायत दर्ज कराकर आरोप लगाया कि उनकी मौत अप्राकृतिक है।

अधिकारी ने कहा कि दत्ता के शव को पोस्टमार्टम के लिए जलपाइगुड़ी राज्य जनरल अस्पताल में भेजा गया है। इस बीच स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को कुल 1,60,435 लोगों को कोविड रोधी टीका लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा बंगाल में टीका लगने के बाद प्रतिकूल प्रभाव का कोई मामला सामने नहीं आया है। मंगलवार तक राज्य में 18.43 लाख लोगों को टीका लगाया जा चुका है।


स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में बताया गया है कि बंगाल में मंगलवार को कोरोना वायरस के 188 नए मामले आए और एक व्यक्ति की मौत हुई। इसके बाद कुल मामले 5,77,026 पहुंच गए हैं जबकि 10,281 लोगों की कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है।

राज्य में 3,144 लोग संक्रमण का इलाज करा रहे हैं जबकि 5,63,601 लोग संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed