{"_id":"5c7eac44bdec2214666d66e3","slug":"elderly-farmer-suicides-by-jumping-into-burning-crop","type":"story","status":"publish","title_hn":"जलती फसल में कूदकर बुजुर्ग किसान ने की खुदकुशी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जलती फसल में कूदकर बुजुर्ग किसान ने की खुदकुशी
Wed, 06 Mar 2019 05:31 PM IST
Trainee Trainee
भाषा, नागपुर
भाषा, नागपुर
Published by: Trainee Trainee
Updated Wed, 06 Mar 2019 05:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में नागपुर जिले के 85 वर्षीय एक किसान ने पिछले सप्ताह अपने फसल में आग लगा ली और उसमें कूदकर कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस को संदेह है कि किसान गोपाल जाने ने स्वास्थ्य मुद्दों के कारण खुदकुशी की।
विज्ञापन
एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि यह घटना एक मार्च को शाम में उस समय हुई जब जाने ने मडना गांव में अपने खेत में अरहर की फसल में कथित तौर पर आग लगाई और उसमें कूद गया।
विज्ञापन
संपर्क करने पर जलालखेड़ा थाना के इंस्पेक्टर जी आर ताम्बे ने बताया, प्रारंभिक जांच के मुताबिक, पीड़ित किसान स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या से पीड़ित था। उसे किडनी में समस्या थी।
विज्ञापन
ग्रामीणों और जाने के रिश्तेदारों के हवाले से पुलिस अधिकारी ने कहा कि किसान ने पूर्व में भी खुदकुशी करने का प्रयास किया था।