फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Elderline: More than 3.39 lakh calls to the government helpline number issued for the elderly

एल्डरलाइन : बुजुर्गों के लिए जारी सरकारी हेल्पलाइन नंबर पर आए 3.39 लाख से अधिक फोन

Mon, 04 Oct 2021 03:59 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली Published by: Kuldeep Singh Updated Mon, 04 Oct 2021 03:59 AM IST
सार

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक,  79 हजार से अधिक फोन उत्तर प्रदेश से किए गए हैं। ‘एल्डरलाइन’ के जरिये महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने अधिक मदद मांगी है।

विज्ञापन
Elderline: More than 3.39 lakh calls to the government helpline number issued for the elderly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

बुजुर्गों के लिए सरकारी हेल्पलाइन सुविधा ‘एल्डरलाइन’ पर मई माह से 3.39 लाख से अधिक फोन आए हैं। इनमें से 79 हजार से अधिक फोन उत्तर प्रदेश से किए गए हैं। ‘टाटा ट्रस्ट्स’ के सहयोग से सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा शुरू की गई राष्ट्रीय हेल्पलाइन सुविधा का लक्ष्य बुजुर्ग लोगों को सहायता मुहैया कराना है।  

विज्ञापन


‘एल्डरलाइन’ के जरिये महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने मांगी मदद
मंत्रालय द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के मुताबिक, 54,432 कॉल उत्तराखंड, 42,610 तेलंगाना, 27,708 तमिलनाडु और 22,711 कर्नाटक से किए गए। ‘एल्डरलाइन’ के जरिये महिलाओं की तुलना में पुरुषों ने अधिक मदद मांगी है। आंकड़ों के अनुसार 23,390 पुरुषों और 8,178 महिलाओं ने इस हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया।
विज्ञापन


आंकड़ों के अनुसार, जिन कारणों से बुजुर्गों ने हेल्पलाइन के जरिये संपर्क किया, उनमें कोविड सहायता (13,496), पेंशन (8,952), दुर्व्यवहार (1890), स्वास्थ्य संबंधी सहायता (1202), बचाव (423) और वृद्धाश्रमों से संबंधित प्रश्न (632) शामिल थे। अधिकारियों ने बताया कि हेल्पलाइन पर किए जाने वाले कॉल की मदद से सरकार को बुजुर्गों के लिए नीति निर्माण की दिशा तय करने में मदद मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा एक मई से 3,39,879 कॉल मिले थे, जिनमें से 3,02,195 कॉल ऐसे थे, जो सेवा योग्य नहीं थी, जैसे कि इन कॉल के जरिये जिन लोगों ने मदद मांगी, वे बुजुर्ग नहीं थे। जो 37,684 वास्तविक कॉल आए, उनमें से 17,933 कॉल (47.59 प्रतिशत) कोविड-19 संबंधी सहायता, टीकाकरण की जानकारी से संबंधित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed