फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde's reply to Uddhav Thackeray, said- stop criticizing Mahayuti otherwise only two MLA will be left

Maharashtra: उद्धव ठाकरे को एकनाथ शिंदे का जवाब, कहा- महायुति की आलोचना बंद करो, नहीं तो केवल दो विधायक बचेंगे

Thu, 23 Jan 2025 07:51 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: बशु जैन Updated Thu, 23 Jan 2025 07:51 PM IST
सार

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे और उनकी शिवसेना ने महायुति गठबंधन की आलोचना करना बंद नहीं किया तो उद्धव ठाकरे के पास मौजूदा 20 में से केवल दो विधायक ही बचेंगे। महाराष्ट्र की जनता ने विधानसभा चुनाव में शिवसेना (यूबीटी) को करारा जवाब दिया है। अब उन्हें आत्मचिंतन की जरूरत है। 
 

विज्ञापन
Eknath Shinde's reply to Uddhav Thackeray, said- stop criticizing Mahayuti otherwise only two MLA will be left
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे और शिवसेना यूबीटी के प्रमुख उद्धव ठाकरे - फोटो : ANI / X / @mieknathshinde

विस्तार

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना लगातार सत्तारूढ़ महायुति गठबंधन और शिवसेना शिंदे पर हमला बोल रही है। इसे लेकर महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और शिवसेना प्रमुख एकनाथ शिंदे ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि अगर उद्धव ठाकरे और उनकी शिवसेना ने महायुति गठबंधन की आलोचना करना बंद नहीं किया तो उद्धव ठाकरे के पास मौजूदा 20 में से केवल दो विधायक ही बचेंगे।

विज्ञापन


इससे पहले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने शिवसेना के संस्थापक बाला साहिब ठाकरे और मार्गदर्शक आनंद दीघे को जयंती पर आनंद आश्रम में श्रद्धांजलि दी। एकनाथ शिंदे ने कहा कि अब अन्य राज्यों में भी शिवसेना की मांग बढ़ रही है। शिंदे ने कहा कि पहले दिन से ही विपक्षी महाविकास अघाड़ी (एमवीए) और खासकर शिवसेना (यूबीटी) मेरी और महायुति की आलोचना कर रही है, लेकिन कुछ भी काम नहीं आया। महाराष्ट्र के लोगों ने उन्हें करारा जवाब दिया और उन्हें उनकी जगह दिखा दी। अब समय आ गया है कि वे आत्मचिंतन और आत्मावलोकन करें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में विपक्षी दलों विशेषकर शिवसेना (यूबीटी) के कई कार्यकर्ता और नेता हमारी शिवसेना में शामिल हुए हैं और यह सिलसिला जारी रहेगा। अन्य राज्यों से भी कुछ कार्यकर्ता और नेता शिवसेना में शामिल हुए हैं। कुछ अन्य राज्यों में भी शिवसेना की मांग बढ़ रही है। शिवसेना बढ़ रही है। आने वाले दिनों में हम अन्य राज्यों में भी शाखाएं खोलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


धूमधाम से मनाएंगे बाला साहिब ठाकरे की जन्म शताब्दी
डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि पिछले साल की तरह इस साल भी बाला साहिब ठाकरे की जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है। हम अगले साल उनकी जन्म शताब्दी मनाएंगे। शिवसेना ने कभी भी बाला साहिब ठाकरे के सिद्धांतों और आनंद दीघे की शिक्षाओं से समझौता नहीं किया है और न ही कभी करेगी। यही कारण है कि कार्यकर्ता शिवसेना को पसंद करते हैं। उन्होंने कहा कि शिवसेना की युवा शाखा ने आने वाले दिनों में कॉलेजों में कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है। वह राज्य के प्रत्येक घर तक पहुंचकर लोगों को महायुति सरकार द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताएगी।

जनता ने बता दिया कि असली शिवसेना कौन सी है: एकनाथ शिंदे
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि राज्य की जनता ने फैसला सुना दिया है कि असली शिवसेना कौन है। शिवसेना के संस्थापक बाला साहिब ठाकरे की 99वीं जयंती पर रैली में शिंदे ने कहा कि शिवसेना (यूबीटी) ने 97 सीटों पर चुनाव लड़ा और केवल 20 सीटें जीतीं। हमने 80 सीटों पर चुनाव लड़ा और 60 सीटें जीतीं। यह जीत शानदार है। अब मुझे बताइए कि असली शिवसेना किसकी है। लोगों ने फैसला दे दिया है कि असली शिवसेना कौन सी है।


शिंदे ने कहा कि हम बाला साहिब की विरासत के उत्तराधिकारी हैं। लोगों ने इस पर अपनी मुहर लगा दी है। स्थानीय निकाय चुनावों में भी इसी तरह की सफलता हासिल करना जरूरी है। किसी भी पद से ज़्यादा अहमियत आत्मसम्मान की है। शिवसेना के आदर्शों और आत्मसम्मान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। बाला साहिब ठाकरे के आदर्शों के साथ विश्वासघात नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed