फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde helicopter diverted to mumbai due to bad weather

Maharashtra: खराब मौसम के कारण सीएम शिंदे का हेलीकॉप्टर मुंबई डायवर्ट, संभाजी भिड़े के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज

Thu, 10 Aug 2023 11:14 PM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 10 Aug 2023 11:14 PM IST
सार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया। सीएम शिंदे एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुंबई से सतारा जा रहे थे।  

विज्ञापन
Eknath Shinde helicopter diverted to mumbai due to bad weather
Eknath Shinde - फोटो : Social Media

विस्तार

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का हेलीकॉप्टर खराब मौसम के कारण मुंबई की ओर डायवर्ट कर दिया गया। सीएम शिंदे एक कार्यक्रम में भाग लेने के लिए मुंबई से सतारा जा रहे थे।  मुंबई में हेलिकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सीएम शिंदे सड़क मार्ग से कार्यक्रम के लिए रवाना हुए। जानकारी के मुताबिक, सतारा का दरे मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे का पैतृक गांव है। एकनाथ शिंदे तीन दिनों के लिए अपने गृहनगर में रहेंगे। इस दौरे के दौरान एकनाथ शिंदे डेरे गांव में रुकेंगे और यहां के कुछ किसानों से मुलाकात करेंगे और साथ ही उन्हें बांस की खेती करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। 
विज्ञापन


नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) के एक अधिकारी ने बताया कि मौसम की स्थिति में सुधार होने पर हेलीकॉप्टर ने दोपहर 3.30 बजे एकनाथ शिंदे के गृह जिले सतारा के लिए फिर से उड़ान भरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महात्मा गांधी पर अपमानजनक टिप्पणी के लिए संभाजी भिड़े के खिलाफ पुलिस शिकायत दर्ज की
महात्मा गांधी के परपोते तुषार गांधी ने राष्ट्रपिता के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी के लिए हिंदुत्व नेता संभाजी भिडे के खिलाफ गुरुवार को महाराष्ट्र के पुणे शहर में पुलिस शिकायत दर्ज कराई। इसकी जानकारी एक अधिकारी ने दी। संभाजी भिड़े ने एक कार्यक्रम में अपने भाषण में महात्मा गांधी के वंश के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। वहीं अब श्री शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान संगठन के संस्थापक भिड़े के खिलाफ अमरावती और नासिक में प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गईं है। 

तुषार गांधी, वकील असीम सरोदे और अन्य के साथ गुरुवार को पुणे शहर के डेक्कन जिमखाना पुलिस स्टेशन गए और भिड़े के खिलाफ शिकायत सौंपी। उन्होंने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 499 (मानहानि), 153 (ए) (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 505 (सार्वजनिक उत्पात को बढ़ावा देने वाले बयान) के तहत मामला दर्ज करने की मांग की।


पत्रकारों से बात करते हुए तुषार गांधी ने कहा कि संभाजी भिड़े ने न केवल बापू के खिलाफ अपमानजनक बयान दिया है, बल्कि उनके परिवार के खिलाफ भी अपमानजनक टिप्पणी की है। राज्य के गृह मंत्री ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया, लेकिन ऐसा लगता है कि अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।महात्मा गांधी ने कहा कि भिड़े द्वारा महात्मा गांधी और उनकी मां के बारे में की गई अपमानजनक टिप्पणियों से दुखी होकर उन्होंने शिकायत आवेदन दायर किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed