फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Shinde and Sanjay Raut clashed over Balasaheb Thackeray on Guru Purnima

Maharashtra: गुरु पूर्णिमा पर शिष्यों में ठनी, शिंदे के ट्वीट पर राउत का जवाब 'बालासाहेब जिंदा होते तो...'

Wed, 13 Jul 2022 01:46 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Wed, 13 Jul 2022 01:46 PM IST
सार

गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की तस्वीरों को पोस्ट किया। उन्होंने मराठी में लिखा, बालासाहेब के विचारों से कोई धाेखा नहीं है। यह बुझने वाली अंगार नहीं, हिंदुत्व के सिवाय कोई विचार नहीं।

विज्ञापन
Eknath Shinde and Sanjay Raut clashed over Balasaheb Thackeray on Guru Purnima
बाल ठाकरे - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आज गुरु पूर्णिमा है। सारा देश अपने गुरु के प्रति आस्था, समर्पण व आदर के भाव को प्रकट कर रहा है। इस बीच महाराष्ट्र की सियासत में कुछ और ही पक रहा है। यहां बालासाहेब ठाकरे के शिष्य उनकी शिक्षा-दीक्षा को लेकर आपस में भी भिड़ गए हैं। कोई उनकी विरासत को आगे ले जाने का दावा कर रहा है तो कोई निष्ठा पर सवाल खड़े कर रहा है। 

विज्ञापन


दरअसल, शिवसेना सांसद संजय राउत ने सबसे पहले एक ट्वीट किया था। गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राउत ने बालासाहेब के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा था, वो ही गुरु और वो ही गुरुर। इसके बाद महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे का ट्वीट आया और दोनों के बीच कलह सामने आ गई। 
विज्ञापन


हिंदुत्व के सिवाय कोई विचार नहीं 
गुरु पूर्णिमा के मौके पर सीएम एकनाथ शिंदे ने बालासाहेब ठाकरे और आनंद दिघे की तस्वीरों को पोस्ट किया। उन्होंने मराठी में लिखा, बालासाहेब के विचारों से कोई धाेखा नहीं है। यह बुझने वाली अंगार नहीं, हिंदुत्व के सिवाय कोई विचार नहीं। गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं। माना जा रहा है कि शिंदे का यह ट्वीट उद्धव ठाकरे पर निशाना है। दरअसल, शिंदे लगातार उद्धव पर हिंदुत्व से भटकने के आरोप लगा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राउत ने अपने अंदाज में दिया जवाब 
शिंदे के ट्वीट के बाद राज्यसभा सांसद संजय राउत ने अपने ही अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा, कुछ लोग शिवसेना छोड़कर जाते हैं और कहते हैं बाला साहेब हमारे गुरु हैं। अगर बाला साहेब जिंदा होते तो अपने ही अंदाज में ऐसे लोगों को जवाब देते। उन्होंने कहा, बाला साहेब हम सभी के गुरू थे। वह उन सभी के गुरु थे, जो शिवसेना, महाराष्ट्र और देश के प्रति वफादार हैं। शिंदे पर तंज कसते हुए राउत ने कहा, बालासाहेब के साथ निष्ठा रखना ही उनकी असली गुरुदक्षिणा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed