फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eknath Khadse says he was not keen to return to BJP points fingers at Fadnavis

Maharashtra: एकनाथ खडसे ने भाजपा में लौटने की संभावना से किया इनकार, बोले- फडणवीस-महाजन रोक सकते हैं रास्ता

Wed, 11 Sep 2024 02:13 AM IST
दीपक कुमार शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Wed, 11 Sep 2024 02:13 AM IST
सार

एकनाथ खडसे के भाजपा में लौटने की अटकलें लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई थीं, क्योंकि भाजपा ने उनकी बहू रक्षा खडसे को लोकसभा उम्मीदवार बनाया था और जीतने के बाद उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी। लेकिन इस साल की शुरुआत में खडसे द्वारा इच्छा व्यक्त करने के बावजूद उनके दोबारा शामिल होने पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।

विज्ञापन
Eknath Khadse says he was not keen to return to BJP points fingers at Fadnavis
एकनाथ खडसे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने मंगलवार को भाजपा में वापसी की अटकलों पर विराम लगा दिया। उन्होंने कहा कि वह फिर से भाजपा में शामिल होने के इच्छुक नहीं हैं। वहीं, उन्होंने यह भी दावा किया कि यदि वह भाजपा में शामिल होने की सोचते भी तो राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस उनके रास्ते में आ सकते हैं। 

विज्ञापन


बता दें कि पूर्व भाजपा नेता एकनाथ खडसे वर्तमान में शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा का हिस्सा हैं। अक्तूबर 2023 में बीजेपी छोड़ने के बाद वह अविभाजित राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए थे। तब उन्होंने उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर उनका राजनीतिक करियर बर्बाद करने की कोशिश करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


खडसे के भाजपा में लौटने की अटकलें लोकसभा चुनाव के दौरान शुरू हुई थीं, क्योंकि भाजपा ने उनकी बहू रक्षा खडसे को लोकसभा उम्मीदवार बनाया था और जीतने के बाद उन्हें केंद्रीय राज्य मंत्री की जिम्मेदारी भी सौंपी। लेकिन इस साल की शुरुआत में खडसे द्वारा इच्छा व्यक्त करने के बावजूद उनके दोबारा शामिल होने पर भाजपा की ओर से अभी तक कोई घोषणा नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन




खडसे ने मंगलवार को एक चैनल से बातचीत में कहा,  'मैं भाजपा में लौटने का इच्छुक नहीं था, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इस पर जोर दिया। जब मैं भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिला, तो उन्होंने मुझे दुपट्टा पहनाकर सम्मानित किया और घोषणा की कि मैं भाजपा का हिस्सा बन गया हूं।' 

बातचीत के दौरान खडसे से सवाल किया गया कि यदि आप भाजपा में शामिल होना चाहें भी तो आपके रास्ते में कौन आ सकता है, जिसके जवाब में खडसे ने कहा, 'यह देवेंद्र फडणवीस और गिरीश महाजन हो सकते हैं।'


खडसे के बयान के बाद स्थानीय भाजपा नेता और फडणवीस के करीबी गिरीश महाजन से प्रतिक्रिया ली गई, जिसके जवाब में महाजन ने कहा, वह (खडसे) चाहते हैं कि सभी पार्टियां और पद उनके परिवार के सदस्यों के साथ साझा हों। उनकी बहू एक केंद्रीय मंत्री हैं। उनका इरादा अपनी बेटी को एनसीपी (सपा) से विधानसभा चुनाव में उतारने का है, अगर विपक्षी एमवीए सरकार बनाती है, तो खडसे चाहेंगे कि उन्हें मंत्री बनाया जाए। महाजन जलगांव जिले में खडसे के स्थानीय भाजपा प्रतिद्वंदी हैं। 

महाजन ने कहा, 'वह (खडसे) 30 साल से अधिक समय से जन प्रतिनिधि हैं और अब भी और अधिक चाहते हैं।' उन्होंने संकेत दिया कि दोनों ने अपने मनमुटाव को छुपाया नहीं है।

एक हफ्ते पहले, रक्षा खडसे ने कहा था कि अगर एकनाथ खडसे और गिरीश महाजन अपनी दुश्मनी को खत्म कर दें, तो इससे जलगांव के विकास में मदद मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed