{"_id":"667d35fb0471d420030f7fde","slug":"eknath-khadse-files-discharge-plea-in-pune-land-grab-case-news-in-hindi-2024-06-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Maharashtra: एकनाथ खडसे ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर किया आरोपमुक्ति आवेदन, पुणे में भूमि सौदे का मामला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Maharashtra: एकनाथ खडसे ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दायर किया आरोपमुक्ति आवेदन, पुणे में भूमि सौदे का मामला
Thu, 27 Jun 2024 03:24 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Thu, 27 Jun 2024 03:24 PM IST
सार
मामले में खडसे और उनकी पत्नी को आरोपी बनाया गया था। उन्हें जांच एजेंसी ने कभी गिरफ्तार नहीं किया। उनके दामाद को जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन
एकनाथ खडसे
- फोटो : ANI
विस्तार
वरिष्ठ नेता एकनाथ खडसे ने पुणे में 2016 के एक भूमि सौदे से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एक विशेष अदालत में आरोपमुक्ति आवेदन दायर किया। खडसे की पत्नी मंदाकिनी खडसे और दामाद गिरीश चौधरी ने भी इस मामले में छुटकारे की मांग की है। खदसे दंपती विशेष जज रोकड़े के समक्ष उपस्थित हुए। उनके वकील स्वप्निल अंबुरे ने आवेदन दायर किया।
अदालत ने आरोपियों की याचिका पर मामले की जांच कर रहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) से जवाब मांगा। महाराष्ट्र में पिछली भाजपा नीत सरकार में वरिष्ठ मंत्री खडसे को अपना पद छोड़ना पड़ा था। उनपर पुणे के पास भोसरी औद्योगिक क्षेत्र में सरकारी भूमि की खरीद में अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया गया था। खडसे परिवार ने 3.75 करोड़ रुपये में जमीन खरीदा था। ईडी ने आरोप लगाया कि इस जमीन की वास्तविक कीमत 31.01 करोड़ रुपये है।
इस मामले में खडसे और उनकी पत्नी को आरोपी बनाया गया था। उन्हें जांच एजेंसी ने कभी गिरफ्तार नहीं किया। उनके दामाद को जुलाई 2021 में गिरफ्तार किया गया था। सुप्रीम कोर्ट की तरफ से जमानत मिलने से पहले उसने दो साल जेल में बिताया। लगभग चार दशकों तक भाजपा के साथ रहने के बाद 2020 में खडसे राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से जुड़ गए थे। इस साल अप्रैल में उन्होंने घोषणा की थी कि वह अपनी पुरानी पार्टी में लौट आएंगे।