फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   eighth month of the year recorded in a tragic history hundreds of people have to be killed this day

20 अगस्त : 1995 में सैकड़ों लोगों के मारे जाने का साक्षी है यह दिन

Mon, 20 Aug 2018 11:20 AM IST
भाषा, नई दिल्ली
भाषा, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Aug 2018 11:20 AM IST
विज्ञापन
eighth month of the year recorded in a tragic history hundreds of people have to be killed this day
train accident
साल के आठवें महीने का यह 20वां दिन एक दुखद घटना के साथ इतिहास के पन्नों में दर्ज है। दरअसल 1995 में 20 अगस्त के दिन पुरुषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के बीच उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में आमने सामने की भीषण टक्कर ने भारी तबाही मचाई। दुर्घटना में 250 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 250 घायल हुए। यही नहीं पाकिस्तान से लेकर फलस्तीन तक इस दिन ऐसी घटनाएं हुईं हैं जिसने इस दिन को दुखद दिन साबित कर दिया है। 
विज्ञापन


इतिहास में 20 अगस्त की तारीख में क्या-क्या दर्ज है, यहां जानिए: 

1897 : रोनाल्ड रॉस ने कलकत्ता (अब कोलकाता) के प्रेसिडेंसी जनरल हॉस्पिटल में काम करने के दौरान मलेरिया के कारक एनोफिलीज मच्छर की पहचान की।

1913 : फ्रांस के एडोल्फ पेगोड पैराशूट के जरिए विमान से उतरने वाले पहले पायलट बने।

1921 : केरल के मालाबार में मोपला विद्रोह की शुरुआत।

1944 : भारत के नौवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी का जन्म। 

1955 : मोरक्को और अल्जीरिया में फ्रांस-विरोधी दंगों में सैकड़ो लोग मारे गए।

1979 : तत्कालीन प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के 23 दिन बाद इस्तीफा दिया।

1988 : पाकिस्तान के राष्ट्रपति जनरल जिया उल हक का हवाई दुर्घटना में निधन एवं सीनेट के सभापति गुलाम इशहाक खान राष्ट्रपति बने।

1988 : भारत और नेपाल में 6.5 की तीव्रता वाले भूकंप से एक हजार लोगों की मौत हुई।

1995 : पुरूषोत्तम एक्सप्रेस और कालिंदी एक्सप्रेस के आमने सामने की टक्कर में 250 से ज्यादा लोगों की मौत।

1991 : उत्तरी यूरोपीय देश इस्तोनिया ने तत्कालीन सोवियत संघ से अलग होने की घोषणा की।

2002 : फलस्तीनी छापामार नेता अबू निदाल मृत पाया गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed