फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   EIGHTEEN THOUSAND PEOPLE OFFER NAMAZ IN SRINAGAR AFTER REORGANISATION SAID GOVERNMENT

श्रीनगर: 370 पर सरकार के फैसले के बाद 18 हजार लोगों ने अदा की नमाज

Sat, 10 Aug 2019 08:51 AM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Sat, 10 Aug 2019 08:51 AM IST
सार

  • जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहले शुक्रवार को श्रीनगर में 18 हजार लोगों ने नमाज अदा की है।
  • जम्मू में नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जाने वालों में हिजाब पहनी महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है।
  • प्रशासन का कहना है कि नमाज को मोहल्ले की मस्जिदों में छोटे समूहों में इजाजत दी गई है।

विज्ञापन
EIGHTEEN THOUSAND PEOPLE OFFER NAMAZ IN SRINAGAR AFTER REORGANISATION SAID GOVERNMENT
श्रीनगर में नमाज पढ़ते लोग - फोटो : ANI

विस्तार

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने के बाद पहले शुक्रवार को श्रीनगर में 18 हजार लोगों ने नमाज अदा की है। ये बात जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कही है। वहीं बडगाम में 7500 और अनंतनाग में 11 हजार लोग नमाज पढ़ने के लिए घरों से बाहर निकले। शुक्रवार की शाम तक बारामुला, कुलगाम और सोपिया में चार हजार से भी कम लोग नमाज के लिए एकत्रित हुए।

विज्ञापन


जम्मू में नमाज अदा करने के लिए मस्जिद जाने वालों में हिजाब पहनी महिलाओं की संख्या पुरुषों से अधिक है। लाल बाजार की निवासी नूर जहां का कहना है, "नमाज कोई नहीं रोक सकता।" नूर जहां ने कहा कि उसे नमाज अदा करने से किसी भी सुरक्षा बल ने नहीं रोका था। 
विज्ञापन


प्रशासन का कहना है कि नमाज को मोहल्ले की मस्जिदों में छोटे समूहों में इजाजत दी गई है। हालांकि बड़ी मस्जिदों जैसे जामिया मस्जिद और हजरतबाई में इजाजत नहीं दी गई है, ऐसा इसलिए क्योंकि यहां बड़ी संख्या में लोग नमाज के लिए जुटते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेल्स डिपार्टमेंट में काम करने वाले जाकिर का कहना है, "गाड़ियों और दो पहिया वाहनों को किसी भी मस्जिद के नजदीक इजाजत नहीं दी गई है। मैं पहले अपनी मां को लेकर आया और फिर दोबारा में अपने बेटे को लाया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed