{"_id":"5ce36a30bdec2207140c69ea","slug":"eight-year-old-boy-suffocated-to-death-in-a-locked-car-in-visakhapatnam","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिता आठ साल के बेटे को मालिक की गाड़ी में बंद कर भूला, दम घुटने से हुई मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पिता आठ साल के बेटे को मालिक की गाड़ी में बंद कर भूला, दम घुटने से हुई मौत
Tue, 21 May 2019 08:33 AM IST
Shilpa Thakur
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shilpa Thakur
Updated Tue, 21 May 2019 08:33 AM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : pexels.com
आंध्र प्रदेश के विशाखापटनम में एक आठ साल के बच्चे की मौत गाड़ी में दम घुटने से हो गई है। दरअसल लड़के के पिता एक लेफ्टिनेंट कमांडर के घर पर काम करते हैं। सोमवार की दोपहर वह नेवी क्वार्टर आए थे। इस दौरान उन्होंने कमांडर की गाड़ी साफ की।
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
पुलिस का कहना है कि पिता ने गाड़ी को साफ करने के बाद लॉक कर दिया। वह भूल गए कि उनका आठ साल का बेटा गाड़ी के अंदर बैठा है।
इसके बाद जब परिवार ने बच्चे की खोज शुरू की तो घर के मालिक ने गाड़ी की बैक सीट पर बच्चे को मृत पाया। पुलिस ने बताया कि उन्होंने मामले की जांच के लिए नौसेना के अधिकारियों की मंजूरी मांगी है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारी का कहना है, "घटना नेवी हेडक्वार्टर में हुई है, हम नेवी के अधिकारियों से मौत की जांच के लिए मंजूरी लेने की कोशिश कर रहे हैं।"