फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   eight more arrests, jp nadda attack case in west bengal

बंगाल: नड्डा के काफिले पर हमले में आठ और लोगों को किया गया गिरफ्तार

Sat, 12 Dec 2020 09:14 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 12 Dec 2020 09:14 PM IST
विज्ञापन
eight more arrests, jp nadda attack case in west bengal
भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा - फोटो : Twitter/@BJP4India

डायमंड हार्बर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के काफिले पर हमले में कथित संलिप्तता को लेकर दक्षिण 24 परगना जिले के विभिन्न हिस्सों से शनिवार को आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारी ने समाचार एजेंसी पीटीआई को बताया कि इसके साथ ही भाजपा नेता पर हमले के सिलसिले में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या बढ़कर 15 हो गई है। उन्होंने बताया कि शनिवार को गिरफ्तार किए गए सभी आठ लोगों पर आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है, जिसमें दंगे, लोक सेवक के कार्य में बाधा पहुंचाने और अन्य अपराध शामिल हैं।
विज्ञापन



अधिकारी ने बताया कि अदालत में पेश किए जाने के बाद उन्हें छह दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। दक्षिण 24 परगना जिला पुलिस ने शुक्रवार को इस घटना के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि पश्चिम बंगाल के डायमंड हार्बर क्षेत्र के सिराकोल में गुरुवार को कथित टीएमसी कार्यकर्ताओं ने नड्डा के काफिले पर पत्थर फेंके, जब वह एक रैली को संबोधित करने के लिए वहां जा रहे थे। भाजपा के सूत्रों ने दावा किया कि इसमें कैलाश विजयवर्गीय सहित कई भाजपा नेताओं को चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed