फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight members of a family died in road accident in Chennai

चेन्नई: सड़क हादसे में एक ही परिवार के 8 सदस्यों की मौत, 3 गंभीर रूप से घायल

Sun, 30 Sep 2018 12:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Sun, 30 Sep 2018 12:30 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Eight members of a family died in road accident in Chennai

तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के त्रिची में एक बड़ा सड़क हादसा हो गया है। हादसे में एक ही परिवार के आठ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में तीन महिलाएं और दो बच्चे भी शामिल हैं। सभी एसयूवी गाड़ी में सवार थे, तभी नेशनल हाईवे पर खड़े एक ट्रक से गाड़ी टकरा गई। घटना रविवार की बताई जा रही है।


loader

पुलिस का कहना है कि गाड़ी में 12 लोग मौजूद थे। समयपुर टोल  प्लाजा पर सुबह 5 बजे ड्राइवर ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया।

गाड़ी ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद टोल प्लाजा और स्थानीय दुकानों से लोग गाड़ी की तरफ भागे। साथ ही लोगों ने पुलिस को भी सूचना दी। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें त्रिची के सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया।

गौरतलब है कि इससे पहले 20 अक्तूबर, 2015 को भी समयपुर पर ऐसा ही एक हादसा हुआ था। जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई थी। तब गाड़ी एक सरकारी बस से टकरा गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed