फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eight killed and more than 20 injured in road accident in Karnataka

Karnataka Road Accident: बस और ट्रक की जोरदार टक्कर, आठ की मौत, 20 से ज्यादा घायल,

Tue, 24 May 2022 07:08 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला ब्यूरो, हुबली
अमर उजाला ब्यूरो, हुबली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 24 May 2022 07:08 PM IST
सार

कर्नाटक में हुबली-धारवाड़ बाईपास पर बस और ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Eight killed and more than 20 injured in road accident in Karnataka
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कर्नाटक में हुबली-धारवाड़ बाईपास रोड पर मंगलवार सुबह एक निजी बस और एक ट्रक की टक्कर हो गई। जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई और 20 से ज्यादा लोग घायल हो गए। बस महाराष्ट्र के कोल्हापुर से बेंगलुरु जा रही थी, जबकि ट्रक विपरीत दिशा में आ रहा था।

विज्ञापन


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शवों को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस के मुताबिक, घटना उस समय हुई जब बस चालक ने ट्रैक्टर को ओवरटेक करने की कोशिश में नियंत्रण खो दिया और ट्रक को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

 
हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। घायलों को हुबली के कर्नाटक आयुर्विज्ञान संस्थान (KIMS) अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामूली रूप से घायल लोगों को आवश्यक उपचार मिलने के बाद अस्पताल छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम ने किया आर्थिक सहायता का ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सड़क दुर्घटना में लोगों के मारे जाने पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने कहा कर्नाटक कि हुबली में हुए हादसे में लोगों की मौत से आहत हूं। मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। इसी के साथ पीएम ने मृतकों के परिजनों के लिए 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये देने की घोषणा की। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed