{"_id":"5a32cc184f1c1b9f678c162d","slug":"eight-extremist-dies-in-encounter-done-by-telangana-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेलंगाना में पुलिस मुठभेड़ में आठ उग्रवादियों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
तेलंगाना में पुलिस मुठभेड़ में आठ उग्रवादियों की मौत
एजेंसी, हैदराबाद
Updated Fri, 15 Dec 2017 06:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु के भद्रादरी जिले कोठागुडेम जिले में बृहस्पतिवार को एक पुलिस मुठभेड़ में आठ उग्रवादी मारे गए। ये उग्रवादी कथित रूप से उगाही और हिंसा की वारदातों में शामिल थे।
विज्ञापन
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि जिले के टेकुलापल्ली मंडल में पड़ने वाले जंगल क्षेत्र में सुबह 6:30 बजे उग्रवादियों से आमना सामना हुआ। पुलिस को देखकर उन्होंने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आठ उग्रवादी मारे गए। घटनास्थल से पांच हथियार बरामद किए गए।
विज्ञापन
पढ़ें: 13 साल की नाबालिग रेप पीड़िता ने जन्मा बच्चा, भाई ने लूटी थी आबरू
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि घटना में कोई पुलिसकर्मी घायल नहीं हुआ। अधिकारी ने कहा कि इस समूह के सदस्य क्षेत्र में उगाही और हिंसा की घटनाओं में शामिल थे। विशेष सूचना के आधार पर पुलिस ने इन लोगों का पता लगाने के लिए इलाके में तलाशी अभियान चलाया था। पुलिस के अनुसार ये लोग पहले नक्सलियों के संगठन ‘जन शक्ति’ समूह के साथ जुड़े हुए थे।