फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Eggs, black flags greet BJD minister, MLA in Bargarh on way to CM meeting

ओडिशा: ममिता हत्याकांड में मंत्री डीएस मिश्रा को हटाने की मांग, मंत्री और एमएलए पर फेंके गए अंडे

Sun, 14 Nov 2021 08:09 AM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भुवनेश्वर Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sun, 14 Nov 2021 08:09 AM IST
सार

ममिता हत्याकांड को लेकर भाजपा व कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने सत्तारूढ़ दल बीजद के मंत्री डीएस मिश्रा को हटाने व उनकी गिरफ्तारी की मांग रही है। इसके अलावा भाजपा व कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजद के मंत्री व विधायक पर अंडे फेंके और काले झंडे दिखाए।

विज्ञापन
Eggs, black flags greet BJD minister, MLA in Bargarh on way to CM meeting
bjd

विस्तार

महिला शिक्षिका ममिता हत्याकांड को लेकर विपक्षी दलों (भाजपा/कांग्रेस) ने आंदोलन को तेज कर दिया है। विपक्षी पार्टियां मंत्री डीएस मिश्रा को हटाने और उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रही है। बताया जा रहा है कि ममिता की अपहरण कर हत्या के मामले में मंत्री मिश्रा का मुख्य आरोपी से कथित संबंध है। वहीं, शनिवार को सत्तारूढ़ दल बीजद के एक मंत्री और विधायक के वाहनों पर अंडे फेंके गए और काले झंडे दिखाए गए। ये दोनों नेता मुख्यमंत्री नविन पटनायक की बैठक में शामिल होने के लिए बीजेपुर (बरगढ़) जा रहे थे।

विज्ञापन


मंत्री व विधायक पर फेंके गए अंडे
भाजपा कार्यकर्ताओं ने पाइकामाला चौक पर ओडिशा के एससी और एसटी विकास मंत्री जगन्नाथ सरका के वाहन को निशाना बनाकर अंडे फेंके। वहीं, अताबीरा से बीजद विधायक और पूर्व मंत्री स्नेहांगिनी छुरिया को भी यहां एकमरा चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा इसी तरह के हमले का सामना करना पड़ा, जब वह कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बीजेपुर जा रही थीं। सीएम पटनायक बरगढ़ जिले में बीजू स्वास्थ्य कल्याण योजना (बीएसकेवाई) के तहत स्मार्ट स्वास्थ्य कार्ड के वितरण का शुभारंभ करने के लिए बीजेपुर में थे।
विज्ञापन


भाजपा व कांग्रेस के कई नेता हिरासत में
सीएम के दौरे से पहले पुलिस ने एहतियात के तौर पर कई कांग्रेस और भाजपा नेताओं को हिरासत में लिया। उधर, पद्मपुर में भाजपा प्रदेश युवा मोर्चा के अध्यक्ष इरशीश आचार्य और कांग्रेस के पूर्व विधायक निहार महंदा को एहतियातन हिरासत में लिया गया है। इससे पहले 11 नवंबर को भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के कार्यकर्ताओं ने क्योंझर जिले में इस्पात और खान मंत्री प्रफुल्ल मलिक को काले झंडे दिखाए थे, जब वह जिला योजना बोर्ड की बैठक में भाग लेने के लिए जा रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


8 अक्तूबर को हुई थी महिला शिक्षिका ममिता की हत्या
24 वर्षीय महिला शिक्षिका की 8 अक्तूबर को अपहरण कर हत्या कर दी गई थी और 19 अक्टूबर को उसका शव स्कूल परिसर से निकाला गया था। मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है, जो स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी हैं। विपक्षी दल मुख्य आरोपी को संरक्षण देने और दो दिन बाद फिर से पकड़े जाने से पहले 17 अक्तूबर को पुलिस हिरासत से भागने में मदद करने का आरोप लगाते हुए मंत्री को हटाने की मांग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed