नासिक में महिला पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का प्रयास, बुरी तरह झुलसी महिला
महाराष्ट्र के वर्धा जिला स्थित हिंगणघाट में एक अध्यापिका पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जलाने का मामला अभी ठंडा भी नहीं पड़ा था कि शनिवार को नासिक में भी इसी तरह की घटना हो गई। प्याज की बड़ी मंडी कहे जाने वाले निफाड तहसील के लासलगांव बस स्थान पर एक विवाहिता पर पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया गया।
विस्तार
पुलिस के मुताबिक विवाहिता बस स्टॅाप पर खड़ी थी और बस के आने का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान चार लोग पहुंचे और महिला पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। उसके बाद आरोपी फरार हो गए। इस घटना में विवाहिता बुरी तरह झुलस गई। पुलिस ने उसे नासिक जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोज शुरू की है और एक आरोपी को गिरफ्तार भी किया है। बता दें कि हिंगणघाट में वनस्पति विज्ञान की एक अध्यापिका को इसी तरह पेट्रोल छिड़ककर जला दिया गया था। अस्पताल में जीवन और मौत के बीच झूलती रही और आखिर में दम तोड़ दिया था। हालांकि इस मामले में पुलिस ने विकेश उर्फ विक्की नगराले को गिरफ्तार किया है।
नासिक ग्रामीण की एसपी, आरती सिंह ने बताया कि हमने दो लोगों को हिरासत में लिया है, उनसे पूछताछ की जा रही है। चश्मदीद गवाह, पीड़ित और डॉक्टरों के बयान लिए जा रहे हैं। मामले में जांच जारी है।
Nashik rural SP, Arti Singh on incident where a school teacher was set ablaze allegedly by her students in Daroda village of Wardha dist: We've detained 2 people,they're being questioned. Statements of eye witnesses, victim&doctors are being taken. Investigation on. #Maharashtra pic.twitter.com/bAPfYXkg80
— ANI (@ANI) February 15, 2020
जिला सिविल सर्जन डॉ. सुरेश जगदाले ने बताया कि महिला को शाम 6.30 बजे 67 फीसदी जलने के बाद यहां लाया गया था। डॉक्टरों की एक टीम पीड़ित को चिकित्सा प्रदान कर रही है। उनकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है।
वहीं महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नासिक सिविल अस्पताल का दौरा किया और इस मामले पर उन्होंने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया है। मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में करने का भी भरोसा दिया है।
Maharashtra CM Uddhav Thackeray visited Nashik Civil Hospital where the school teacher who was set ablaze allegedly by her students in Daroda village of Wardha district, is admitted. CM says, "Stringent action will be taken. Hearing of the case will be done in Fast track Court." pic.twitter.com/5jFXCsT3In
— ANI (@ANI) February 15, 2020