{"_id":"5a8908724f1c1bef7b8b7f42","slug":"education-minister-found-goats-in-classroom-during-his-surprise-visit","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों की सरप्राइज विजिट पर पहुंचे मंत्री खुद यह हाल देख रह गए हैरान ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
स्कूलों की सरप्राइज विजिट पर पहुंचे मंत्री खुद यह हाल देख रह गए हैरान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खेलाकोंग
Updated Sun, 18 Feb 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मणिपुर के शिक्षामंत्री टी राधेश्याम ने शनिवार को बताया कि एक सरप्राइज विजिट के दौरान उन्होंने राज्य के खेलाकोंग स्कूल की खाली पड़ी कक्षाओं में बकरियां देखीं। स्कूल में कोई छात्र मौजूद नहीं था इसके बावजूद स्कूल प्रशासन का दावा था कि स्कूल में छात्रों की सहज संख्या मौजूद है। इन झूठे दावों के आधार पर सरकार स्कूल में नियमित तौर से मिड-डे मील, किताबें और स्कूल यूनिफॉर्म भेजा करती थी।
विज्ञापन
मंत्री ने शनिवार को मयंग इम्फाल और वाबागाई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में बने स्कूलों की सरप्राइज विजिट की। उन्होंने कहा- यह काफी शर्मिंदा करने वाला था कि स्कूल में छात्र नहीं थे और स्कूल की इमारत काफी बुरी हालत में है। अगर पुरानी बिल्डिंगों की मरम्मत नहीं हो पाएगी तो नई बिल्डिंग बनाई जाएगी। कुछ स्कूलों में कोई बच्चा नहीं था और कुछ अध्यापक भी अनुपस्थित मिले। बच्चों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई नहीं करने के लिए शिक्षकों को निलंबित किया जाएगा।
विज्ञापन
स्थानीय निवासियों ने मंत्री को बताया कि पांच साल पहले खेलाकोंग स्कूल में लगभग 200 बच्चे पढ़ते थे। वहीं दूसरे स्कूल ने दावा किया कि उसके यहां 32 छात्र पढ़ाई करते थे। हालांकि मंत्री को वहां केवल दो बच्चे मिले। मंत्री का कहना है कि स्कूलों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन