{"_id":"5c11564bbdec224162109336","slug":"editors-guild-of-india-suspended-membership-of-mj-akbar-and-tarun-tejpal","type":"story","status":"publish","title_hn":"एडिटर्स गिल्ड ने एमजे अकबर और तरुण तेजपाल की सदस्यता की निलंबित ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
एडिटर्स गिल्ड ने एमजे अकबर और तरुण तेजपाल की सदस्यता की निलंबित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Thu, 13 Dec 2018 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया ने यौन उत्पीड़न के आरोपों के मद्देनजर पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर और तहलका के पूर्व प्रधान संपादक तरुण तेजपाल की सदस्यता बुधवार को निलंबित कर दी।
विज्ञापन
इस संबंध में एक बयान में कहा गया कि गिल्ड ने कार्यकारी समिति से इस बारे में विचार मांगे थे कि वर्तमान में निष्क्रिय सदस्य अकबर, इसके पूर्व अध्यक्षों में से एक तेजपाल तथा वरिष्ठ पत्रकार गौतम अधिकारी पर लगे यौन उत्पीड़न के आरोपों के मद्देनजर उनके खिलाफ क्या कार्रवाई की जाए?
विज्ञापन
बयान में कहा गया कि कार्यकारी समिति के अधिकतर सदस्यों ने अकबर और तेजपाल की सदस्यता निलंबित करने का सुझाव दिया। गिल्ड के पदाधिकारियों ने कार्यकारी समिति की टिप्पणियों पर चर्चा की और इस विचार से सहमति जताई कि गिल्ड से अकबर और तेजपाल की सदस्यता निलंबित की जानी चाहिए। गिल्ड ने फैसला किया कि गौतम अधिकारी की सदस्यता पर निर्णय करने से पहले वह उनका जवाब मांगेगी।
विज्ञापन