फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Edappadi Palainasamy said Kerala accusations towards Tamil Nadu are false and baseless

तमिलनाडु की वजह से केरल में आई बाढ़ पर मुख्यमंत्री पलानीस्वामी का पलटवार

Fri, 24 Aug 2018 01:41 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Updated Fri, 24 Aug 2018 01:41 PM IST
विज्ञापन
Edappadi Palainasamy said Kerala accusations towards Tamil Nadu are false and baseless
पलानीस्वामी

केरल ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा दायर करते हुए राज्य में आई बाढ़ के लिए तमिलनाडु को भी जिम्मेदार बताया था। केरल सरकार ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट को बताया था कि तमिलनाडु द्वारा मुल्लापेरियार बांध के जल स्तर को कम करने से इनकार करने के कारण यह त्रासदी हुई, जिसमें 373 लोगों की जान चली गई। सुपीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे में केरल सरकार ने कहा कि मुल्लापेरियार बांध से अचानक पानी छोड़ने के कारण यह आपदा आई। 

विज्ञापन


सरकार का कहना है कि उसके बार-बार आग्रह करने के बावजूद तमिलनाडु ने बांध का जल स्तर 142 फीट से 139 फीट नहीं किया। आज तमिलनाडु के मुख्यमंत्री इडापड्डी पलानीस्वामी ने इस आरोप को झूठा और आधारहीन बताते हुए सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा, यदि आप कहते हैं कि ज्यादा पानी एक बांध मुल्लापेरियार से छोड़ा गया था तो कैसे पानी पूरे केरल में पहुंच गया? 80 बांधों से अतिरिक्त पानी बहे जाने की वजह से केरल में बाढ़ आई।
विज्ञापन


पलानीस्वामी ने आगे कहा, मुल्लापेरियार बांध से पानी को एक हफ्ते बाद छोड़ा गया था जब केरल में बाढ़ आ चुकी थी। ऐसा तुरंत नहीं किया गया। 3 चेतावनी जारी की गई थी। पहली 139 फीट पर, दूसरी 141 फीट पर और तीसरी चेतावनी 142 फीट पर दी गई। पानी को चरणबद्ध तरीके से जारी किया गया था। बता दें कि केरल में आई बाढ़ की वजह से 54 लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार का कहना है कि उसके इंजीनियरों द्वारा पहले से आगाह किए जाने की वजह से राज्य के जल संसाधन सचिव ने तमिलनाडु सरकार में अपने समकक्ष और मुल्लापेरियार बांध की निगरानी समिति को पत्र लिखा था। पत्र में उनसे विनती की गई थी कि जलाशय के जलस्तर को अधिकतम स्तर तक पहुंचने का इंतजार किए बगैर ही इससे पानी छोड़ने की प्रक्रिया को नियंत्रित किया जाए।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed