{"_id":"5c31a47cbdec2257057f3844","slug":"ed-told-special-court-that-robert-vadra-is-the-virtual-owner-of-a-uk-flat","type":"story","status":"publish","title_hn":"ईडी ने कोर्ट से कहा, ब्रिटेन के एक फ्लैट का वर्चुअल मालिक है रॉबर्ट वाड्रा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
ईडी ने कोर्ट से कहा, ब्रिटेन के एक फ्लैट का वर्चुअल मालिक है रॉबर्ट वाड्रा
Sun, 06 Jan 2019 12:17 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Sneha Baluni
Updated Sun, 06 Jan 2019 12:17 PM IST
विज्ञापन
रॉबर्ट वाड्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की बहन प्रियंका के पति रॉबर्ट वाड्रा के खिलाफ जारी मनी लांड्रिंग मामले में एक नया मोड़ आ गया है। शनिवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को दिल्ली उच्च न्यायालय को बताया कि वह लंदन में एक फ्लैट का वर्चुअल मालिक (किसी संपत्ति का अधिकारिक मालिक न होने के बावजूद उसपर अपने मालिकाना हक होने का जिक्र करना) है। ब्रायनस्टैन स्कवायर पर स्थित इस फ्लैट की कीमत 1.9 मिलियन यूरो यानी 16 करोड़ 80 लाख रुपये से ज्यादा है।
विज्ञापन
ईडी ने यह सनीसनीखेज आरोप जज अरविंद कुमार की स्पेशल कोर्ट में लगाते हुए वाड्रा के करीबी मनोज अरोड़ा के खिलाफ कालाधन अधिनियिम के तहत गैर जमानती वारंट जारी करने को लेकर लगाए। अरोड़ा दिल्ली में ईडी द्वारा उसके परिसरों पर पड़ने वाली छापेमारी के बाद से फरार है। जांच एजेंसी का दावा है कि लंदन की संपत्ति को दुबई के जरिए मनी लांड्रिंग के पैसों से खरीदा गया है। अरोड़ा इन सभी ट्रांजेक्शन के बारे में सबकुछ जानता है और वह इस लेनदेन का चश्मदीद है।
विज्ञापन
एजेंसी ने आरोप लगाया, 'वाड्रा लाभकारी रूप से इस संपत्ति को नियंत्रित कर रहा था जिसकी कीमत 1.9 मिलियन यूरो है। वह इस संपत्ति का रेनोवेशन कार्य कर रहा था बल्कि इसके लिए फंड भी जुटा रहा है।' एजेंसी का दावा है कि यह फ्लैट भगोड़े डिफेंस डीलर संजय भंडारी ने 16 करोड़ 80 लाख रुपये में खरीदा। उसने वाड्रा नियंत्रित एक कंपनी को इसी राशि में इसे बेच दिया था। जबकि इस संपत्ति के रेनोवेशन कार्य पर उसने 65,000 यूरो खर्च किए हैं।
विज्ञापन
भंडारी के खिलाफ ऑफिशियल सीक्रेट ऐक्ट (शासकीय गुप्त बात अधिनियम) के तहत 2016 में मुकदमा दर्ज किया गया था। उसके लिए परेशानी और बढ़ गई है क्योंकि वह गायब है। आशंका जताई जा रही है कि भंडारी नेपाल के रास्ते देश छोड़ने में सफल रहा है। आयकर विभाग ने उसके दिल्ली और गुड़गांव स्थित संपत्ति को जब्त कर लिया था। मगर उसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। पिछले महीने ईडी की छापेमारी के बाद से ही वह फरार चल रहा है।