फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED takes strict action against Reliance General Insurance assets worth Rs 36 crore attached in insurance scam

ED: रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के खिलाफ ईडी की कड़ी कार्रवाई, बीमा घोटाले में 36 करोड़ की संपत्ति अटैच

Fri, 19 Jan 2024 06:12 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 19 Jan 2024 06:12 AM IST
सार

एफआईआर जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के उस दावे के बाद दर्ज की गई थी कि जिसमें उन्हें सरकारी कर्मचारियों के लिए समूह मेडिकल बीमा योजना के अनुबंध देने सहित फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी।

विज्ञापन
ED takes strict action against Reliance General Insurance assets worth Rs 36 crore attached in insurance scam
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस प्रा. लि. और ट्रिनिटी रीइंश्योरेंस ब्रोकर्स प्रा. लि. की 36.57 करोड़ की सावधि जमा और जमीन अटैच की है। ईडी ने बृहस्पतिवार को बताया कि यह कार्रवाई जम्मू-कश्मीर में बीमा घोटाले से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच के तहत की गई है। जांच जम्मू-कश्मीर के वित्त विभाग के ट्रिनिटी रीइंश्योरेंस ब्रोकर्स लि. (टीआरबीएल) की मिलीभगत से सरकारी कर्मचारियों, पीएसयू कर्मियों, पेंशनभोगियों के लिए मेडिक्लेम बीमा पॉलिसी का टेंडर धोखाधड़ी से रिलायंस जनरल इंश्योरेंस प्रा. लि. को देने से संबंधित है। ईडी का मनी लॉन्ड्रिंग का मामला सीबीआई की एफआईआर पर आधारित है।

विज्ञापन

सत्यपाल मलिक के दावे के बाद की गई थी एफआईआर
एफआईआर जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के उस दावे के बाद दर्ज की गई थी कि जिसमें उन्हें सरकारी कर्मचारियों के लिए समूह मेडिकल बीमा योजना के अनुबंध देने सहित फाइलों को मंजूरी देने के लिए 300 करोड़ रुपये की रिश्वत की पेशकश की गई थी। मलिक से पिछले साल सीबीआई ने पूछताछ की थी। ईडी ने रिलायंस जनरल इंश्योरेंस के 32.53 करोड़ रुपये कीमत के सावधि जमा और ट्रिनिटी रीइंश्योरेंस ब्रोकर्स की सब्सिडयरी कंपनी ग्लोबस ट्रेड लिंक्स प्रा. लि. की 4.04 करोड़ कीमत की जमीन अटैच की है। अटैच की गई संपत्ति की कुल कीमत 36.57 करोड़ रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed