फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Ed Take Action Again Anil Deshmukh Secretaries Sanjeev Palande And Kundan Shinde pmla court hearing Money Laundering Case

महाराष्ट्र : अनिल देशमुख के सहायक पलांडे के वकील ने ईडी को 'पिंजरे में बंद गौरैया' बताया, बाद में मांगी माफी

Sat, 26 Jun 2021 04:16 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Sat, 26 Jun 2021 04:16 PM IST
सार

इस सुनवाई के दौरान पलांडे के वकील ने ईडी को 'पिंजरे में बंद गौरैया कहा जो सिर्फ ट्वीट करती है कुछ नहीं करती' है। 

विज्ञापन
Ed Take Action Again Anil Deshmukh Secretaries Sanjeev Palande And Kundan Shinde pmla court hearing Money Laundering Case
अनिल देशमुख - फोटो : एएनआई

विस्तार

महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही हैं। 100 करोड़ रुपये की वसूली मामले में ईडी का शिकंजा उनपर कसता जा रहा है। इतना ही नहीं प्रवर्तन निदेशालय ने इस मामले में अनिल देशमुख के सहायक कुंदन शिंदे और पीएस संजीव पलांडे को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों को आज ईडी ने स्पेशल पीएमएलए कोर्ट में पेश भी किया जहां सुनवाई होने के बाद अदालत ने दोनों को 1 जुलाई तक के लिए ईडी की हिरासत में भेज दिया।

विज्ञापन


वहीं इस सुनवाई के दौरान पलांडे के वकील ने ईडी को 'पिंजरे में बंद गौरैया कहा जो सिर्फ ट्वीट के अलावा कुछ नहीं करती' है। वकील ने कहा कि ईडी को एक बेहतरीन संगठन के रूप में जाना जाता है लेकिन वर्तमान में वह स्थानीय पुलिस के रूप में काम कर रही है। उन्होंने कहा कि कल मेरे क्लाइंट पलांडे के आवास पर छापा मारा और उन्हें पीएमएलए की धारा 50 का नोटिस दिया और फिर उन्हें अपने साथ ले गए। ये किस तरह की कार्रवाई है? हालांकि  'पिंजरे में बंद गौरैया' वाले टिप्पणी पर बाद में वकील ने माफी मांग ली।
विज्ञापन


वहीं कुंदन शिंदे के वकील मेहुल ठक्कर ने कहा कि ऑन रिकॉर्ड दिखाने के लिए कुछ भी नहीं है कि सचिन वाजे कुंदन शिंदे के सीधे संपर्क में थे। वाजे के बयान के आधार पर पूरी तरह से भरोसा नहीं किया जा सकता है। इस मामले में केवल सहयोग न करना रिमांड का आधार नहीं हो सकता। ईडी द्वारा अपनाई गई प्रक्रिया में गिरफ्तारी के कारण भी नहीं दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed