{"_id":"64a0634e61f35bd1a400cf37","slug":"ed-summons-trinamool-student-leader-saayoni-again-latest-news-update-2023-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: ईडी ने तृणमूल छात्र नेता सायोनी को फिर से समन किया; पांच जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: ईडी ने तृणमूल छात्र नेता सायोनी को फिर से समन किया; पांच जुलाई को पूछताछ के लिए बुलाया
Sat, 01 Jul 2023 11:03 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sat, 01 Jul 2023 11:03 PM IST
सार
इस महीने की शुरुआत में ईडी ने इसी घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को तलब किया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने तृणमूल छात्र परिषद (टीएमसीपी) की प्रदेश अध्यक्ष सायोनी घोष को एक बार फिर समन किया है। इससे पहले बीते दिन केंद्रीय एजेंसी ने उनसे 11 घंटे पूछताछ की थी।
विज्ञापन
ईडी की पूछताछ के बाद दफ्तर से बाहर आईं घोष ने कहा था कि मैंने अपने दस्तावेज जमा किए हैं। जांच में ईडी का सहयोग कर रही हूं। 11 घंटे तक में दफ्तर रही। अगर मुझे दोबारा बुलाया जाएगा तो मैं दोबारा यहां आऊंगी।
विज्ञापन
अब बताया जा रहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को उन्हें पांच जुलाई को फिर से पेश होने के लिए कहा है। छात्र नेता को कुछ दस्तावेजों के साथ बुधवार को ईडी कार्यालय पहुंचने के लिए कहा गया है। एक अधिकारी ने बताया कि ऐसे कई सवाल हैं जिनका उन्हें अभी भी जवाब देना है।
विज्ञापन
दरअसल, इस महीने की शुरुआत में ईडी ने इसी घोटाले के सिलसिले में पूछताछ के लिए तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को तलब किया था। बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी, उनकी करीबी दोस्त अर्पिता मुखर्जी और शिक्षा विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारियों को घोटाले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया गया है।