फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED summons to P Chidambaram in connection with investigation of aviation scam

ईडी ने विमानन घोटाले की जांच के सिलसिले में पी चिदंबरम को भेजा समन 

Mon, 19 Aug 2019 09:14 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Mon, 19 Aug 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
ED summons to P Chidambaram in connection with investigation of aviation scam
पी चिदंबरम (फाइल फोटो)

प्रवर्तन निदेशालय ने सोमवार को विमानन घोटाले की जांच के सिलसिले में धनशोधन रोधी कानून (पीएमएलए) के तहत पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम को समन भेजा है। विमानन घोटाला यूपीए सरकार के कार्यकाल में हुआ था। अधिकारियों ने बताया कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता को 23 अगस्त को ईडी कार्यालय में जांच अधिकारी के समक्ष पेश होकर बयान दर्ज कराने को कहा गया है। 

विज्ञापन


ईडी के मुताबिक, करोड़ों रुपये के इस घोटाले में विदेशी विमानन कंपनियों को अनियमित और गैरकानूनी तरीके से एयर स्लॉट्स दिए गए और इसका सबसे अधिक नुकसान सरकारी विमानन सेवा एयर इंडिया को हुआ।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन


पूर्व नागरिक उड्डयन मंत्री प्रफुल्ल पटेल के बयान ईडी पहले दर्ज कर चुका है और अब तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम से पूछताछ करेगा। ईडी इसके अलावा एयरसेल मैक्सिस और आईएनएक्स मीडिया में धनशोधन के मामलों पर भी चिदंबरम के खिलाफ जांच कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed