फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Know in which case p chidambaram's son karti chidambaram Are accused

जानिए किस-किस मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे पर लटकी है तलवार 

Wed, 27 Mar 2019 07:42 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 07:42 PM IST
विज्ञापन
Know in which case p chidambaram's son karti chidambaram Are accused
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम

पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को आईएनएक्स मीडिया केस मामले में कोई राहत मिलती नहीं दिख रही है। मामले में मंगलवार (2 जनवरी) को जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बार फिर पूर्व वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को नोटिस भेज दिया है। ईडी ने कार्ति को 11 जनवरी को पूछताछ के लिए ऑफिस में पेश होने के लिए कहा है।

विज्ञापन


आपको बता दें कि इससे पहले भी ईडी कार्ति को कई बार समन कर आईएनएक्स मीडिया मामले में पूछताछ के लिए तलब कर चुकी है। कार्ति चिदंबरम पर केवल आईएनएक्स मीडिया मामले में ही तलवार नहीं लटक रही है बल्कि वो एयरसेल मैक्सिस केस मामले में भी फंसे हुए हैं। 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- महाराष्ट्र:पुणे में शौर्य दिवस के जश्न के बीच भड़की हिंसा, एक की मौत CID करेगी जांच
विज्ञापन
विज्ञापन



आईएनएक्स मीडिया केस:

2007 में वित्त मंत्री पी चिदंबरम के कार्यकाल में आईएनएक्स मीडिया को विदेश से 305 करोड़ रुपये स्वीकार करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (एफआईपीबी) की ओर से दी गई मंजूरी में कथित अनियमितताओं का आरोप लगाया गया था। इस मामले में कार्ति चिदंबरम के खिलाफ ईडी और सीबीआई दोनों जांच एजेंसियां पूछताछ कर रही हैं।


कार्ति पर प्रमुख आरोप ये है कि पिता के वित्तमंत्री रहते हुए उन्होंने इसका फायदा उठाकर कई कंपनियों को अनुचित लाभ पहुंचाया। उन्हीं में से एक मामला आईएनएक्स मीडिया का भी है, जिसकी सर्वेसवा बेटी की हत्या के आरोप में जेल में बंद इंद्राणी मुखर्जी रह चुकी हैं।

जानिए क्या है एयरसेल-मैक्सिस मामला:

Know in which case p chidambaram's son karti chidambaram Are accused
कार्ति चिदंबरम

सीबीआई द्वारा विशेष अदालत में दाखिल चार्जशीट के अनुसार, मैक्सिस की सहायक कंपनी ग्लोबल कम्यूनिकेशन सर्विसेज होल्डिंग्स लिमिटेड ने एयरसेल में 800 मिलियन डॉलर के निवेश के लिए मंजूरी मांगी थी।

आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी इस मामले में अनुमति के लिए सक्षम थी। हालांकि तत्कालीन वित्त मंत्री चिदंबरम द्वारा इस संबंध में अनुमोदन प्रदान किया गया था। इस संबंध में आगे की जांच जारी है। इस मामले में कार्ति के शामिल होने का आरोप है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed