{"_id":"6540e759cb9adb91e3020cf6","slug":"ed-starts-grilling-arrested-bengal-minister-jyoti-priya-mallick-in-ration-distribution-scam-latest-news-update-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"West Bengal: राशन वितरण घोटाले में गिरफ्तार बंगाल के मंत्री से ईडी ने शुरू की पूछताछ; पूछे गए यह सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
West Bengal: राशन वितरण घोटाले में गिरफ्तार बंगाल के मंत्री से ईडी ने शुरू की पूछताछ; पूछे गए यह सवाल
Tue, 31 Oct 2023 05:09 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Tue, 31 Oct 2023 05:09 PM IST
सार
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि हमारे अधिकारियों ने घोटाले में उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए मंत्री से पूछताछ शुरू कर दी है। उनके पास सवालों की एक सूची है। इसे उनके पूर्व सहयोगियों और निजी सहायक से पूछताछ के दौरान मिले जवाबों के आधार पर तैयार किया गया है।
विज्ञापन
jyoti priya mallick
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के मंत्री ज्योतिप्रिय मलिक से मंगलवार को पूछताछ शुरू की। मलिक को करोड़ों रुपये के कथित राशन वितरण घोटाले की जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था। राज्य के वन मंत्री मलिक (66) को पूरी तरह से फिट करार दिए जाने और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सोमवार रात को साल्ट लेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स में ईडी कार्यालय लाया गया। मलिक 27 अक्तूबर को पेशी के दौरान अदालत में ही गिर गए थे।
विज्ञापन
मामले से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि हमारे अधिकारियों ने घोटाले में उनकी संलिप्तता का पता लगाने के लिए मंत्री से पूछताछ शुरू कर दी है। उनके पास सवालों की एक सूची है। इसे उनके पूर्व सहयोगियों और निजी सहायक से पूछताछ के दौरान मिले जवाबों के आधार पर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि ईडी के दो अधिकारी मलिक से पूछताछ कर रहे हैं और उनके जवाबों को रिकॉर्ड किया जा रहा है।
विज्ञापन
अधिकारी ने कहा कि ईडी के अधिकारी 2011-21 तक राज्य के खाद्य और आपूर्ति मंत्री रहे मलिक से उनके बैंक बैलेंस और तीन कंपनियों के विवरण के बारे में भी पूछताछ कर रहे हैं, जहां उनकी पत्नी और बेटी निदेशक पद पर थीं। उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी जांच के सिलसिले में मलिक के वर्तमान निजी सहायक अमित डे और अन्य सहयोगियों से भी पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन