फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ed seized property of uddhav thackeray brother in law shridhar patankar

ईडी की कार्रवाई: सीएम उद्धव के साले के 11 फ्लैट किए सीज, शिवसेना और एनसीपी ने भाजपा पर लगाया आरोप

Tue, 22 Mar 2022 08:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 22 Mar 2022 08:20 PM IST
सार

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि श्रीधर पाटनकर हमारे परिवार के सदस्य हैं। उनका रिश्ता सिर्फ सीएम तक सीमित नहीं है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां भाजपा सत्ता से बाहर है, ईडी उन राज्यों में जबरदस्त कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
ed seized property of uddhav thackeray brother in law shridhar patankar
श्रीधर पाटनकर - फोटो : social media

विस्तार

ईडी ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे के साले के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए सीएम के साले श्रीधर पाटनकर की करोडों रुपये की संपत्ति को जब्त कर लिया। ईडी  ने ठाणे में नीलांबरी परियोजना में बने 11 आवासीय फ्लैट को सीज कर दिया है। 

विज्ञापन


ईडी ने श्रीधर पाटनकर की जिस प्रापर्टी को सीज किया है उसकी कीमत 6.45 करोड़ रुपये से ज्यादा आंकी जा रही है। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की पत्नी रश्मि ठाकरे के भाई श्रीधर पाटनकर हैं। वे पुष्पक समूह में पार्टनर हैं। इस कार्रवाई से पहले तक ईडी शिवसेना और महाविकास अघाड़ी के नेता और मंत्रियों के खिलाफ कार्रवाई कर रही थी, लेकिन आज हुई कार्रवाई के बाद तो मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का परिवार भी प्रवर्तन निदेशालय के निशाने पर आ गया है। 
विज्ञापन


श्रीधर पाटनकर के खिलाफ हुई ईडी की इस कार्रवाई को लेकर शिवसेना और एनसीपी के नेताओं ने केंद्र सरकार पर आरोप लगाए हैं। रांकपा नेता शरद पवार ने कहा कि भाजपा केंद्रीए एजेंसियों का गलत इस्तेमाल कर रही है। कुछ साल पहले ईडी को कोई जानता तक नहीं था, लेकिन आज इसका इतना गलत इस्तेमाल किया गया है कि गांवो के लोग भी ईडी को जान गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि श्रीधर पाटनकर हमारे परिवार के सदस्य हैं। उनका रिश्ता सिर्फ सीएम तक सीमित नहीं है। उन्होंने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि जहां भाजपा सत्ता से बाहर है, ईडी उन राज्यों में जबरदस्त कार्रवाई कर रही है। राउत ने आगे कहा कि लगता है ईडी ने गुजरात और दूसरे बड़े राज्यों में अपना दफ्तर बंद कर दिया है। महाराष्ट्र में ही सब कुछ हो रहा है। बंगाल में ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी को भी परेशान किया जा रहा है, लेकिन न बंगाल झुकेगा, न महाराष्ट्र टूटेगा।


वहीं, ईडी की इस कार्रवाई को लेकर बीजेपी नेता किरीट सोमैया ने उद्दव सरकार पर हमला बोला. उन्होंने कहा कि इससे पहले उद्धव ठाकरे की सरपरस्ती में श्रीधर पाटनकर नगर निगम को लूटते थे। पाटनकर ने कहा कि फर्जी कंपनियां बनाकर घोटाला किया गया। किसी घोटालेबाज को छोड़ेंगे नहीं। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed