{"_id":"5f8a0e538ebc3e9b7b6a6cf7","slug":"ed-seized-property-of-dmk-mp-gautam-sigmani-worth-rs-8-6-crore","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमके सांसद गौतम सिगमानी की 8.6 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
डीएमके सांसद गौतम सिगमानी की 8.6 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
Sat, 17 Oct 2020 02:49 AM IST
Jeet Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 17 Oct 2020 02:49 AM IST
विज्ञापन
ED
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने विदेशी मुद्रा प्रबंधन कानून के कथित उल्लंघन के लिए डीएमके सांसद गौतम सिगमानी की आठ करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति जब्त की है।
विज्ञापन
ईडी ने शुक्रवार को बताया, जब्त की गई संपत्ति में तमिलनाडु में कृषि भूमि, वाणिज्यिक व आवासीय परिसर के अलावा बैंक बैलेंस और शेयर जब्त किए गए हैं। चल व अचल संपत्ति की कुल कीमत 8.6 करोड़ रुपये है। फेमा की धारा 37ए के प्रावधानों के तहत ईडी को भारत में विदेशी मुद्रा, प्रतिभूतियां और अचल संपत्ति के बराबर संपत्ति जब्त करने का अधिकार है।
विज्ञापन
सिगमानी तमिलनाडु की कालाकुरुची सीट से लोकसभा सांसद हैं। ईडी के मुताबिक, सांसद ने आरबीआई की मंजूरी के बिना विदेश में अवैध तरीके से प्रतिभूतियों का अधिग्रहण किया था।
विज्ञापन
जांच में पता चला कि मार्च, 2008 में सिगमानी ने जकार्ता की पीटी एक्सल मेगिंडो में 41,57,225 रुपये का निवेश कर 2.45 लाख शेयर खरीदे थे। इसी तरह यूएई की यूनिवर्सल बिजनेस वेंचर में 22,86,924 रुपये का निवेश किया था।
आतंकी फंडिंग : ईडी ने एनएससीएन की चार करोड़ की संपत्ति अटैच की
प्रवर्तन निदेशालय ने आतंकी फंडिंग से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में नगालैंड के प्रतिबंधित आतंकी गुट एनएससीएन-के के सरगना की पत्नी की 4.23 करोड़ की संपत्ति अटैच की है। एजेंसी के अधिकारियों ने बताया कि इसमें रिहायशी मकान, वाहन और बैंक खातों में शेष शामिल हैं, जो एनएससीएन नेता निक्की सुमी की पत्नी शेली एन सुमी की हैं।
बताया जाता है कि नेशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नगालैंड (खापलांग) गुट अवैध गतिविधियों में लिप्त है और यह देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए खतरा है। शेली सुमी और उसके सहयोगियों को असम राइफल्स के जवानों ने 2017 में नगालैंड के कारोंग गांव में रोका था, जब वे बस वे दीमापुर से इंफाल जा रहे थे।
एजेंसी ने बताया कि शेली दरअसल अपने पति को 18.47 लाख नकद देने के लिए म्यांमार जा रही थी। उसके बाद एनआईए ने जांच अपने हाथ में लिया और उसके बाद ईडी ने शेली और अन्य के खिलाफ मनी लॉउंड्रिंग का आपराधिक केस दर्ज किया। एनआईए ने शेली एन सुमी के कई ठिकानों पर छापे मार कर 27.9 लाख नकद भी बरामद किया।
एजेंसी का कहना है कि आतंकी संगठन सरकारी कर्मचारियों, व्यापारियों से अवैध वसूली करने में लिप्त है। सुमी का दीमापुर में 3.6 करोड़ का आलीशान बंगला है।