फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED searches 15 premises in Mumbai Nagpur in an ongoing money laundering case Latest News Update

Money Laundering Case: मुंबई-नागपुर में ईडी की छापेमारी, 5.51 करोड़ के आभूषण और 1.21 करोड़ नकद जब्त

Mon, 06 Mar 2023 05:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Mon, 06 Mar 2023 05:07 PM IST
विज्ञापन
ED searches 15 premises in Mumbai Nagpur in an ongoing money laundering case Latest News Update
ED - फोटो : ANI

महाराष्ट्र में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने महाराष्ट्र में तलाशी अभियान चलाया। ईडी ने मुंबई और नागपुर के 15 अलग-अगल स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान पंकज मेहदिया, लोकेश और कथिक जैन की ओर से किए गए निवेश धोखाधड़ी के संबंध में सर्वेक्षण किया गया है। अब तक 5.51 करोड़ रुपये के बेहिसाब आभूषण और 1.21 करोड़ रुपये नकद जब्त किए गए हैं। आगे की जांच जारी है।

विज्ञापन

ED searches 15 premises in Mumbai Nagpur in an ongoing money laundering case Latest News Update
ED Action Mumbai - फोटो : ANI

डिजिटल उपकरण और आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद
जांच एजेंसी के मुताबिक, कथित घोटाले के मुख्य आरोपी पंकज मेहदिया, लोकेश जैन और कार्तिक जैन के आवासों और कार्यालयों पर तलाशी ली गई। इसके अलावा मुख्य लाभार्थियों के कार्यालय और आवासीय परिसरों में भी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान 5.51 करोड़ रुपये के सोने और हीरे के आभूषण, लगभग 1.21 करोड़ रुपये की नकदी, डिजिटल उपकरण और विभिन्न आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ED searches 15 premises in Mumbai Nagpur in an ongoing money laundering case Latest News Update
प्रवर्तन निदेशालय। - फोटो : ANI

सीताबुल्दी पुलिस स्टेशन नागपुर में दर्ज हुई थी प्राथमिकी
जांच एजेंसी के मुताबिक, ईडी ने पंकज नंदलाल मेहदिया, लोकेश संतोष जैन, कार्तिक संतोष जैन, बालमुकुंद लालचंद कील, प्रेमलता नंदलाल मेहादिया के खिलाफ सीताबुल्दी पुलिस स्टेशन नागपुर में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर पीएमएलए जांच शुरू की। इससे निवेशकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। जांच से पता चला कि पंकज नंदलाल मेहदिया अन्य सहयोगियों के साथ एक पोंजी योजना चला रहे थे। 2004 से 2017 के बीच किए गए निवेश पर टीडीएस की कटौती के बाद 12 फीसदी सुनिश्चित लाभ देने का वादा करके विभिन्न निवेशकों को लुभाते थे। मामले में आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed