फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED said Partha Chatterjee non-cooperative not responding to questions

WB SSC Scam: ईडी ने कहा- पार्थ पूछताछ में नहीं कर रहे सहयोग, चटर्जी का दावा- छापेमारी में बरामद धन उनका नहीं

Tue, 02 Aug 2022 07:13 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 02 Aug 2022 07:13 AM IST
सार

ईडी अधिकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस से निलंबित किए गए नेता चटर्जी पूछताछ के दौरान ज्यादातर वक्त चुप रहे। चटर्जी ने शुक्रवार को कहा था कि वह ‘‘साजिश का शिकार’’ हुए हैं। उन्होंने खुद को निलंबित करने के टीएमसी के फैसले पर नाखुशी भी जताई थी।

विज्ञापन
ED said Partha Chatterjee non-cooperative not responding to questions
पार्थ चटर्जी - फोटो : ANI

विस्तार

पश्चिम बंगाल के गिरफ्तार किए गए मंत्री पार्थ चटर्जी पूछताछ में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी ने सोमवार को यह बात कही। उन्होंने बताया कि चटर्जी ने कथित स्कूल भर्ती घोटाले की जांच के संबंध में ईडी के ज्यादातर सवालों का ‘‘जवाब नहीं दिया है।’’

विज्ञापन


ईडी अधिकारी के मुताबिक, तृणमूल कांग्रेस से निलंबित किए गए नेता चटर्जी पूछताछ के दौरान ‘‘ज्यादातर वक्त चुप रहे।’’ चटर्जी ने शुक्रवार को कहा था कि वह ‘‘साजिश का शिकार’’ हुए हैं। उन्होंने खुद को निलंबित करने के टीएमसी के फैसले पर नाखुशी भी जताई थी।
विज्ञापन


ईडी अधिकारी ने  कहा, ‘‘वह गिरफ्तारी के बाद से ही हमारे साथ सहयोग नहीं कर रहे हैं। वह अक्सर थकावट की शिकायत करते हैं और हमारे सवालों के जवाब देने से बच रहे हैं। हमने चटर्जी से उनके दावों के बारे में पूछा था कि छापे में बरामद नकदी उनकी नहीं है। हम इस धन के स्रोत के बारे में पता लगा रहे हैं।’’ करोड़ों रुपये के शिक्षक भर्ती घोटाले के केंद्र में रहे चटर्जी ने रविवार को दावा किया कि ईडी की छापेमारी के दौरान बरामद धन उनका नहीं है, और समय ही बताएगा कि किसने उनके खिलाफ "साजिश" की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्रीय एजेंसी के एक अधिकारी के अनुसार, चटर्जी के करीबी सहयोगियों में से एक अर्पिता मुखर्जी से जुड़े अपार्टमेंट से सोने के साथ लगभग 50 करोड़ रुपये नकदी बरामद किए गए हैं। पूछताछ के दौरान मुखर्जी ने यह भी दावा किया कि उनके दो फ्लैटों से भारी मात्रा में जो नकदी और जेवर बरामद किए गए वह उसके नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed