फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   ED raids private hospital in Andra Pradesh over misappropriation of funds

Andra Pradesh: ईडी आंध्र प्रदेश के निजी अस्पताल में मारा छापा, धन की हेराफेरी मामले में कुछ लोगों से पूछताछ

Sat, 03 Dec 2022 06:47 PM IST
Jeet Kumar पीटीआई, अमरावती
पीटीआई, अमरावती Published by: Jeet Kumar Updated Sat, 03 Dec 2022 06:47 PM IST
सार

सूत्रों के मुताबिक, ईडी को जांच में पता चला है कि 2020-21 में कोरोना काल के दौरान कोविड पीड़ितों से अतिरिक्त रकम वसूली गई लेकिन उसको रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन
ED raids private hospital in Andra Pradesh over misappropriation of funds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

आंध्र प्रदेश के एक निजी अस्पताल में  शनिवार को धन की हेराफेरी को लेकर ईडी ने छापेमारी की है। आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक ईडी ने छापेमारी में कुछ दस्तावेज भी जब्त भी किए हैं। ईडी अधिकारियों की चार टीमें नई दिल्ली से यहां पहुंचीं और 27 घंटे से अधिक समय तक तलाशी अभियान चलाया।

विज्ञापन


कई लोगों से की गई पूछताछ
ईडी के अधिकारियों ने मंगलागिरी में एनआरआई मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के कुछ पूर्व अधिकारियों सहित कुछ लोगों से भी पूछताछ की। तलाशी के संबंध में अस्पताल की ओर से कोई टिप्पणी नहीं आई है। हालांकि अभी इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई, लेकिन ईडी के अधिकारियों ने कथित घोटाले को लेकर शुक्रवार और शनिवार को एक पूर्व निदेशक और पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी सहित अन्य लोगों से पूछताछ की।
विज्ञापन


कोविड पीड़ितों से अतिरिक्त रकम वसूली गई 
सूत्रों के मुताबिक, ईडी को जांच में पता चला है कि 2020-21 में कोरोना काल के दौरान कोविड पीड़ितों से अतिरिक्त रकम वसूली गई लेकिन उसको रिकॉर्ड में दर्ज नहीं किया गया। सूत्रों ने कहा कि यह राशि करीब 25 करोड़ रुपये हो सकती है। वहीं अस्पताल के कुछ अन्य पूर्व निदेशकों से भी संदिग्ध लेन-देन पर पूछताछ की जाएगी। साथ ही कहा अस्पताल को एनआरआई भारतीयों से भी भारी चंदा मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोविड-19 मरीजों के बारे में विवरण दर्ज नहीं 
कोरोना पीड़ितों से मिले भुगतानों की फर्जी रसीदों के जरिए करोड़ों रुपये की हेराफेरी की अस्पताल के रिकॉर्ड में 1,500 से अधिक कोविड-19 मरीजों के बारे में विवरण दर्ज नहीं किया गया था, जिससे फर्जी खातों के माध्यम से धन की हेराफेरी का संदेह पैदा हुआ। ईडी को पता चला है कि इस अस्पताल से बड़ी रकम हैदराबाद में ट्रांसफर की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed